राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय कोटड़ा में 10 बेंच भेंट कर किया सेवा कार्य

अजमेर 12 अक्टुबर / अजमेर की सामाजिक संस्था श्री श्याम सेवा संस्था की मीटिंग मे लिए गये निर्णयानुसार संस्था द्वारा सेवा कार्य के रूप में राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, कोटडा में दस बेंच भेंट की गयी l
उल्लेखनीय है कि जरुरत मंदों की चिकित्सा, घरेलू आवश्यकता के साथ ही अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवाकार्य करने के उद्देश्य से लगभग 6 माह पूर्व इस संस्था का गठन किया गया था, अभी तक अनेक सेवाकार्य इस संस्था द्वारा किए जा चुके हैं तथा यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे l संस्था पदाधिकारियों ने जरूरतमंद लोगों से संस्था अध्यक्ष सुशील सोनी (9460611377), वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल (9414280962), महासचिव योगेश अग्रवाल (9414220220) व प्रवीण अग्रवाल (9530254798) से संपर्क करने का आग्रह किया है l
कोटड़ा सेटेलाइट चिकित्सालय कोटड़ा में सेवाकार्य के तहत 10 बेंच भेंट करने वालों में श्री श्याम सेवा संस्था अजमेर के अध्यक्ष अध्यक्ष सुशील कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, संरक्षक सदस्य सुबोध कुमार गर्ग, महिला सचिव श्रीमती रामकंवर विजयवर्गीय, संदीप मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कमलेश गोयल, विनय गुप्ता एवं हनुमानलाल विजयवर्गीय शामिल थे l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
9414280962,7891884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!