अजमेर शहर जिला कांग्रेस की ओर से धूमधाम से मनाया गया दशहरा महोत्सव

डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में निकली भव्य राम बारात, गढ़वाल पैलेस में हुई आतिशबाजी और भगवान श्रीराम की आरती

*अजमेर।* अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में मंगलवार को दशहरा महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तोपदड़ा स्थित हनुमान मंदिर से गढ़वाल पैलेस तक भव्य राम बारात निकाली गई। शोभायात्रा में कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कांग्रेस प्रवक्ता *शैलेश गुप्ता* ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 5 बजे डॉ. राजकुमार जयपाल ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर राम बारात को रवाना किया। बारात में काली का अखाड़ा, बाहुबली हनुमान, गोरिल्ला एवं काली माता के अखाड़े, घोड़े-बग्गियां, ढोल-नगाड़े और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालु और कांग्रेस कार्यकर्ता नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। करीब तीन घंटे तक चली इस भव्य शोभायात्रा से माहौल राममय हो गया।

राम बारात के गढ़वाल पैलेस पहुंचने पर भव्य आतिशबाजी की गई। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती कर पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, उत्साह और आपसी सद्भाव का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल, द्रौपदी कोली, महेंद्र चौधरी, फखरे मोईन, अमित गर्ग, गजेंद्र सिंह रलावता, चंद्रशेखर बालोठिया काकू, किरण गढ़वाल, दिलीप गढ़वाल, चन्दन सिंह,श्रवण कुमार,, प्रताप यादव,बबीता चौहान, भावना चौहान, मीनाक्षी मीणा, प्रीति माहुर, कमल बेरवा, सुमित मित्तल,आशा तुनवाल, मीनाक्षी यादव रश्मि शर्मा, सतीश बैरवा, आरिफ खान, राजीव कच्छावा, मुकेश पवार, हरिप्रसाद जाटव, सुरेंद्र गुर्जर, चंद्रेश सुनिया, लोकेश सुनिया, इंदिरा सुनिया सुरजीत कपूर, मुकेश सबलानिया, योगेश जाटोलिया, मुकेश डेनवाल, पंकज जोधावत, ऋषभ मेघवंशी, रमेश गरवाल, शशि गारवाल, इकरामुद्दीन, ईश्वर तेलियानी, सीमा भड़ाना, लक्ष्मी धौलखेड़िया सहित अनेक पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*प्रसाद वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन*

शैलेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप आइसक्रीम वितरित की गई तथा भगवान को भोग लगाने के बाद लड्डुओं का प्रसाद भी बांटा गया। उन्होंने कहा कि दशहरा महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य और सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है।

*जारीकर्ता:*
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!