कैलाश झालीवाल बने साहू समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

अजमेर, 3 नवंबर। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भीलवाड़ा जिला सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल को महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को चार दशकों की राजनीतिक सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और समाजसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
झालीवाल वर्ष 1984 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में एनएसयूआई, युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल में अध्यक्ष पद सहित जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष एवं विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। वर्तमान में वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भीलवाड़ा जिले के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
सामाजिक क्षेत्र में भी झालीवाल का उल्लेखनीय योगदान रहा है। तेली साहू समाज में जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्य किया है, व वर्तमान में अन्य तेली साहू समाज के प्रदेश स्तरीय संगठनों में संरक्षक पद पर विभिन्न दायित्व निभा रहे हैं।
उन्होंने समाज के सहयोग से परिचय एवं विवाह सम्मेलनों के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए उन्हें ‘समाज रत्न’ एवं ‘भामाशाह’ सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति से साहू समाज में उम्मीद लगाई जा रही है कि है। वे अपने राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव का उपयोग करते हुए समाज की एकजुटता, शिक्षा, युवाओं के सशक्तीकरण तथा जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!