वंचित उपभोक्ताओं को माह अक्टूबर का मिलेगा गेहूं 10 नवम्बर तक

अजमेर, 4 नवम्बर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने अक्टूबर  के गेहूं वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 नवम्बर कर दी है। इससे माह अक्टूबर में गेहूँ से वंचित रहे उपभोक्तओं को राशन प्राप्त करने का अतिरिक्त समय मिलेगा।
जिला रसद अधिकारी श्री नीरज कुमार जैन ने बताया कि पात्र उपभोक्ता जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में राशन प्राप्त नहीं कर पाए थे। ऐसे उपभोक्ता 10 नवम्बर तक अपनी नजदीकी उचित मूल्य दुकान से गेहूँ प्राप्त कर सकता है। जिले के सभी राशन डीलरों को निर्धारित अवधि में वंचित परिवारों को शत-प्रतिशत गेहूं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किये बिना जल्द से जल्द राशन की दुकान पर पहुंचकर अपना गेहूं प्राप्त कर लें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!