सवा लाख दीपों से जगमगाएगा अजमेर, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर होगी आकर्षक रोशनी

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश पर नगर निगम एवं एडीए ने की विशेष व्यवस्थाएं

आनासागर झील पर दीपों और आकर्षक लाइटिंग का होगा अनुपम नजारा

     अजमेर, 4 नवम्बर। दीपावली के पावन पर्व पर इस बार अजमेर शहर रोशनी से सराबोर नजर आएगा। अजमेर की दीपावली इस बार खास होने वाली है। आनासागर झील सवा लाख दीपों एवं आकर्षक रोशनी से जगमगाएगी। वहीं शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों और विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम एवं अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा धनतेरस से राम-राम तक शहर में रोशनी के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट एवं मिनी हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जा रही हैं। धनतेरस से राम-राम तक विशेष व्यवस्था रहेंगी। कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही है।

     विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नगर निगम एवं एडीए के अधिकारियों को दीपावली के अवसर पर पूरे शहर में विशेष रोशनी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने तथा दीपावली से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए हैं। आवश्यकता के अनुसार प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट एवं मिनी हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त वार्डों में 3 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें भी दीपावली से पूर्व लगाई जाएंगी। नगर निगम द्वारा एलीवेटेड रोड के नीचे भी आकर्षक लाइटिंग की जाएगी।

     विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी के प्रयासों से शहर के प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट एवं मिनी हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जा रही हैं। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा केसर स्वीट्स होम के पास मित्तल हॉस्पिटल रोड, ममता स्वीट्स के पास वैशाली नगर, सिटी प्राइड के पास पुष्कर रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर खेल मैदान, राजकीय संग्रहालय, वरुण सागर तिराहा, छतरी योजना, तेजा चौक, जवाहर रंगमंच, ज्ञान विहार के बाहर, लोंगिया मोहल्ला तथा जनाना तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं।

     इसी प्रकार डिग्गी चौक, झूलेलाल धाम, इंदिरा कॉलोनी मीरशाह अली, प्लाजा टॉकीज, नागफणी शिव मंदिर, गोल चक्कर केसरगंज, जवाहर नगर तिराहा, मुदंडी मोहल्ला मार्केट, हाथीखेड़ा एवं बोराज की हताई, काजीपुरा की हताई, कनाड़ी हाथीखेड़ा में देवीसिंह जी की दुकान के पास मंदिर, माकड़वाली के पीपली चौक बस स्टैंड, वार्ड संख्या 80 में रातीडांग स्थित आशापुरा माता मंदिर, पुष्कर रोड स्थित रामदेव मंदिर तथा शिव रेजीडेंसी में मिनी हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जा रही हैं।

     नगर निगम द्वारा आनासागर पुलिस चौकी, शास्त्री नगर चुंगी, मित्तल तिराहा, चामुंडा तिराहा, नागफणी तिराहा, सावित्री सर्किल, घाटी वाले बालाजी एवं रामप्रसाद घाट, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, इंडिया मोटर चौराहा (स्वामी कॉम्प्लेक्स), शनि मंदिर वैशाली नगर, टेम्पो स्टैंड लोहाखान, पसंद नगर कोटड़ा तथा लव-कुश गार्डन के सामने हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं।

     इसके अतिरिक्त कड़क्का चौक, उसरी गेट, शिव मंदिर एवं पंचोली चौराहे पर मिनीमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। नगर निगम द्वारा तेजाजी का चौक एवं कोटड़ा में भी शीघ्र मिनीमास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी। साथ ही जयपुर रोड से हटाए गए विद्युत पोलों का उपयोग कर विभिन्न वार्डों में आवश्यकता के अनुसार मिनीमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!