जिला प्रशासन ने सफाई व्यवस्था के लिए किए गहन निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं एडीएम ने देखी मौके पर व्यवस्थाएं

अजमेर 6 नवंबर। जिले को दीपावली से पूर्व पूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए जिला जिला कलक्टर द्वारा शुक्रवार को विशेष ड्राइव चलाया गया। जिला कलक्टर श्री लोक बंधु तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त श्री गौरव बुडानिया के साथ पूरे शहर में सफाई व्यवस्था का मौके पर अवलोकन किया। विभिन्न स्थानों पर कचरा डिपो, कचरा उठाव-निपटान की व्यवस्थाएं देखी। नालियों की सफाई नालों की सफाई तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया।

उन्होंने कचहरी रोड़ की सफाई व्यवस्था देखने के उपरांत कवंडसपुरा एवं पड़ाव के कचरा डिपो का अवलोकन किया। केसरगंज, रामगंज, राजकीय महाविद्यालय चौराहा, डीएवी कॉलेज तथा सुभाष नगर क्षेत्र में भी मौके पर निरीक्षण किया गया। आदर्श नगर, सुभाष नगर तथा नारीशाला रोड पर सफाई व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किया।

उन्होंने खानपुरा स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर जाकर जल शुद्धिकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उपचारित जल के उपयोग के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा की। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर अनउपचारिक एवं उपचारित जल की मौके पर जांच कराई गई। उपचारित जल ही आगे जाने के विशेष निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इस ड्राइव में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री प्रवीण कुमार ने भी विभिन्न स्थानों पर क्षेत्र निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड, कुंदन नगर, सीआरपीएफ, राजा साइकिल चौराहा, श्रीनगर रोड़, मृदंग टॉकीज, मार्टिनल ब्रिज, जैन नमकीन, क्लॉक टावर थाना, मदार गेट गांधी भवन, चूड़ी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट, सब्जी मंडी तथा जयपुर रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में दीपावली के दौरान सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न सड़कों से संबंधित एजेंसियों द्वारा अपनी सड़कों पर पेच वर्क का कार्य भी दीपावली से पूर्व पूर्ण किया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!