जीसीए के यूथ फेस्टीवल का हंगामेदार आगाज

अजमेर। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के तत्वावधान में 22 से 31 जनवरी तक मनाये जाने वाले यूथ फेस्टीवल का मगंलवार को आगाज हंगामेदार रहा। पहले ही दिन छात्र यूनियन सदस्यों के बीच जमकर लात घूंसे चले। महाविद्यालय की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को गुत्थमगुत्था हुए छात्रों को छुड़ाने में पसीने छूट गये। कॉलेज प्राचार्य ई आर जे आर्बट से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि छात्रों के बीच जैसे झगड़ा होता है, वैसे ही हुआ होगा। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि यूथ फेस्टीवल में 22 जनवरी को कॉलेज परिसर में ओपन फेट का आयोजन किया गया। फेट में एज्यूकेशन स्टाल्स, गेम्स और खाने-पीने की स्टॉल्स का सभी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भरपूर आनन्द उठाया। 23 और 24 जनवरी को महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए स्पोटर््स डे का आयोजन होगा और 29 से 31 जनवरी तक कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
error: Content is protected !!