रेलवे बिसिट में बंसत उत्सव एवं महिला सुरक्षा संगोष्ठी आयोजित

u p r m s 02अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ महिला प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को रेलवे बिसिट कचहरी रोड, में ‘‘बंसत उत्सव एवं महिला सुरक्षा संगोष्ठी’’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, नगर निगम मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विनीता श्रीवास्तव और विशिष्ठ अतिथि, महिला थाना इंचार्ज सुनीता गुर्जर, पार्षद भारती श्रीवास्तव, हिन्दी अधिकारी मधुलिका राठौड, वरिष्ठ सहायक वित्त सलाहकार आशा शेखावत, थी। सभा को सम्बोधित करते हुए विनीता श्रीवास्तव ने समाज की सोच को बदलने की जरूरत पर जोर दिया और अत्याचारों के खिलाफ महिलाओं को एकजुट होकर लड़ने का आव्हान् किया। सभा को सम्बोधित करते हुए मण्डल सचिव एसआई जैकब ने महिला रेल कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ हमेशा कार्यरत महिलाओं के समस्याओं के प्रति जागरूक है और उनकी समस्याओं के निवारण हेतु हमेशा प्रयासरत रहेगा। मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम ने बताया कि अगर महिलाओं के साथ कोई विभागीय और अन्य अन्याय होता है तो महिलायें मजदूर संघ के माध्यम से अपनी आवाज उठा सकती है। कार्यक्रम में रैना शर्मा, नेहा वर्मा, कुमुद माहेश्वरी ने आकर्षक नृत्य पेश करके दर्शकों का मन मोह लिया।
error: Content is protected !!