आठ किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार March 9, 2013 by Associate अजमेर। जीआरपी ने शुक्रवार को साढे आठ किलो गांजे सहित बिहार निवासी आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी कीमत 85 हजार के करीब बताई जा रही है। पकडे गये श्रवण कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।