ईमित्र गबन मामले में एक आरोपी पकडा

E-MITRA AAROPI GIRAFTAAR 02 E-MITRA AAROPI GIRAFTAAR 01अजमेर। पिछले साल 8 जुन 2012 को अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहम्मद हनीफ और ई-मित्र सोसायटी के सचिव वैभव गालरिया ने कलेक्ट्रेट स्थित अजयमेरू ई-मित्र सोसायटी में कार्यरत बृजेश और देवेन्द्र के खिलाफ लाखों रूपये के गबन का मुकदमा सिविल लाईन थाने में दर्ज कराया था। बुधवार को सिविल लाईन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तर पर ई-मित्र सोसायटी का गठन करते हुए रोयल एंटरप्राईजेज अजमेर की अजयमेरू ई-मित्र सोसायटी द्वारा आम जनता से वसुल की गई राजकीय राशि को विभाग के खातों में ना जमा कराकर 71 लाख 44 हजार 26 रूपये के गबन का मुकदमा सिविल लाईन थाने में दर्ज कराया गया था तब से आरोपी बृजेश और देवेन्द्र फरार चल रहे थे। मंगलवार शाम मुखबिर से मिली सूचना पर एक आरोपी बृजेश को बिहारी गंज स्थित उसके घर के आस पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी हर्षराज ने बताया कि आरोपी बृजेश को बुधवार को अदालत में पेश कर 7 दिन के रिमाण्ड पर लिया गया है।

Comments are closed.

error: Content is protected !!