अजमेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पाईप लाईनों की मंेटिनेन्स के चलते 3 और 4 अप्रेल को शहर में जल आपुर्ति ठप्प रहेगी। जलदाय विभाग इसके लिये करीबन 20 घंटे का शटडाउन लेगा। विभाग के एक्सईएन रामलाल सैनी ने बताया कि केकडी पम्प स्टेशन अलवर गेट क्षेत्र में लिकेज, रेलवे बाउण्ड्री वाल के पास लिकेज सहीत नौ नम्बर पेट्रोल पम्प के पास एयर हॉल की मेंटिनेन्स करने के लिये बुधवार सुबह 7 बजे से कार्य प्रारंभ होगा जिसके चलते बुधवार और गुरूवार को नियमित जल आपुर्ति प्रभावित रहेगी।