निगम द्वारा 23 हजार 69 जन समस्याओं का निस्तारण

avvnl-logo5अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधीक्षण अभियंता एवं सहायक अभियंता मुख्यालयों पर लगाये गये जन समस्या समाधान षिविरों में गत वित्तीय वर्ष में फरवरी माह तक 23 हजार 69 समस्याओं का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गयी है।

निगम के प्रबंध निदेषक पी.एस.जाट ने बताया कि अधीक्षण अभियंता मुख्यालयों पर गत वित्तीय वर्ष में फरवरी माह तक कुल एक हजार 618 जन समस्यायें दर्ज की गयी जिसमें से एक हजार 444 जन समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। उन्हांेेेने बताया कि अधीक्षण अभियंता मुख्यालय पर निस्तारण की गई जन समस्याओं में सीकर में 325 समस्याओं का निस्तारण किया गया जबकि राजसमन्द में 333, अजमेर जिला सर्किल में 267, प्रतापगढ़ में 152, झंुझुनंू में 131, नागौर में 108, चितौड़गढ़ में 95, बांसवाड़ा में 22 तथा अजमेर शहर सर्किल में 11 समस्याओं का निस्तारण किया गया है।
प्रबंध निदेषक ने बताया कि सहायक अभियंता मुख्यालयों पर गत वित्तीय वर्ष में फरवरी माह तक कुल 21 हजार 703 जन समस्याओं को पंजीकृत कर 21 हजार 625 समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निपटाई गयी जन समस्याओं में झुंझुनूं में 8 हजार 605 समस्याओं का निस्तारण किया गया जबकि सीकर में 4 हजार 408, भीलवाड़ा में 2 हजार 897, राजसमन्द में एक हजार 82, नागौर में 958, डूंगरपुर में 905, उदयपुर में 885, बांसवाड़ा में 537, चितौड़गढ़ में 472, प्रतापगढ़ में 344, अजमेर जिला सर्किल में 490 तथा अजमेर शहर में 42 जन समस्याओं का निस्तारण किया गया है।

error: Content is protected !!