चेरों ने बनाया खादी ग्रामोद्योग भंडार को निशाना

rajasthan khadi sangh chori 02 rajasthan khadi sangh chori 01अजमेर। कचहरी रोड स्थित राजस्थान खादी संघ द्वारा संचालित खादी ग्रामोद्योग भंडार में बीती रात अज्ञात चोरों ने सिल्क की कीमती साड़ियों सहित बेडशीट्स और नगदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की सूचना पर क्लॉकटावर थाना पुलिस ने दुकान का मौका नक्शा बनाकर जांच शुरू कर दी। भंडार के सेल्समैन मुरलीधर और विजय अग्रवाल ने बताया कि इन दिनो भंडार में स्टॉक चैकिंग का काम चल रहा है। रविवार को अवकाश रहता है, लेकिन छुट्टी के दिन भी हम लोग स्टॉक चैक करके भंडार में ताले लगा कर गये थे। सुबह आकर ताले खोलकर भंडार मंे गये तो सामान अस्त व्यस्त मिला। चोरों ने पीछे से भंडार के टीनशेड से घुसकर सेल्फ में रखी सिल्क की साडियां, जिनकी कीमत 70 से 80 हजार के बीच है, चुरा ली और गौशाला के दानपात्र सहित बेडशीट्स चुरा कर ले गये।

 

error: Content is protected !!