अजमेर। राजकीय सेवारत आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों को केंद्र के समान डीएसीपी प्रदान करने के लिए डॉक्टर राजीव सक्सेना, सदस्य महासंघ के नेतृत्व में ज़िला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर एक दिवसिय धरना दिया गया। राजस्थान आयुष चिकित्सक महासंघ के बैनर तले दिये जा गये धरने में ज़िले के लगभग 150 आयुष चिकित्सा अधिकारी शामिल हुए। धरने को डॉ नवाजु़ल हक, डॉ आलोक वर्मा, डॉ दिलीप शर्मा, ज़िला संयोजक डॉ एएन दीक्षित, डॉ रामरतन मीणा, डॉ सुरेश कुमार, डॉ मोहन, डॉ तडागी ने संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि यदि आयुष चिकित्सा अधिकारियों की न्यायोचित मांगें नहीं मानी गयीं तो आयुष नर्स कंपाउंडर ऐसोसिएशन संघर्ष में शामिल हो जायेंगे।