विहिप ने मनाया होली मिलन समारोह

vishv hindu parishad  02 vishv hindu parishad  01अजमेर। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से शास्त्रीनगर एकलव्य उद्यान में रविवार शाम होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। अध्यक्ष आनंद अरोड़ा, उपाध्यक्ष डॉ अशोक मेघवाल, सरदारमल जैन, महामंत्री शशी प्रकाश इंदोरिया ने राम परिवार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जगदीश चावला एंड पार्टी द्वारा फाग गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी गयी, जिन पर श्रद्धालू झूमते रहे। कार्यक्रम में कृष्ण राधा की मनोरम झांकी सजाई गयी और कृष्णराधा के साथ चंदन, इत्र, गुलाब से होली खेली गयी। साथ ही भ्रष्टाचार, निरक्षरता, कन्या भू्रण हत्या जैसे गंभीर विषयों पर नाटिका और देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

error: Content is protected !!