आनासागर एस्कैप चैनल नाले का निर्माण कार्य शुरू

aanasagar askep chenal 02 अजमेर। शुक्रवार को यूआईटी द्वारा 30 लाख रू की लागत से आनासागर एस्कैप चैनल नाले के 700 मीटर लम्बे निर्माण कार्य का शुभारंभ राजा साईकिल चौराहे से किया। इस मौके पर निगम मेयर कमल बाकोलिया, यूआईटी चैयरमैन नरेन शाहनी, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने विधिविधान से नाला निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर यूआईटी एक्सीएन अनूप टंडन, रेशमाराम हूडा, एईएन राजेन्द्र कुडी सहित सैंकडो नागरिक मौजूद थे।

error: Content is protected !!