मंदिर और घरो में विशेष पूजा के बाद कन्या लांगूरो को भोजन करा कर दिये उपहार

jai ambay mata mandir kanya bhojan 02 jai ambay mata mandir kanya bhojan 01अजमेर। शुक्रवार को चैत्र नवरात्र का समापन रामनवमी पर कन्या लांगुर भोज के साथ हुआ। इस मौके पर मंदिरो सहित घरो में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना कर भक्तो ने कन्या और लांगूरो को भोज कराया और उन्हें उपहार भेंट किये। सुबह से ही मंदिरो में ज्योत और अग्यारी समर्पित करने वाले भक्तो का तांता लगा रहा सभी अपनी बारी का इंतजार कर मां को हलवा, पूडी और चने का भोग लगाने में व्यस्त थे। इसके बाद घरो में नन्ही मुन्नी कंजीकाओं को आसन ग्रहण कराकर पूरे विधी विधान के साथ उनका पूजन किया और भोज कराया।

बजरंग गढ़ चौराहा स्थित अम्बे माता मंदिर पर चैत्र नवरात्र की नवमी पर विशेष पूजा अर्चना कर कन्या लांगुरों को भोज करा कर आम भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर पर अनेक श्रद्धालुओं की ओर से प्रसादी का आयोजन भी रखा गया। अम्बे माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की आस्था दिनों दिन बढ़ रही हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी मुरादें पूरी होने पर प्रसाद वितरित करते हैं। पूरे नौ दिन माता मंदिर पर दिन रात मां की अखण्ड ज्योत प्रज्जवलित रहती है।

इसी तरह बजरंग गढ़ चौराहा स्थित सीताराम मंदिर पर दोपहर 12 बजे श्रीराम आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालू महिला, पुरूष भक्तों ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम दरबार की स्तुति की। मंदिर के महंत सत्यनारायण ने भगवान श्रीराम दरबार की आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

कृष्णगंज दुर्गा माता मंदिर में नव दुर्गा मंडल अजमेर महानगर द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव और विशाल कन्या पूजन के साथ श्रीराम की आरती की गई। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य अतिथियों ने कंजीकाओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया, निगम मेयर कमल बाकोलिया, विधायक वासुदेव देवनानी, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद बीना सिंगारिया, राजेन्द्र प्रजापति, सलीम शेख, अशोक राठी, हरी प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक पृथ्वीराज सांखला, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक मेहरा और मंडल अध्यक्ष गोविंद जादम, उपाध्यक्ष राम किशन प्रजापति, हरि प्रजापति आदि ने अतिथियों का स्वागत किया इसके बाद विधी विधान से कन्या पूजन कर महाआरती की गई और मां दुर्गा को भोग लगाकर कन्या लांगुरो को भोजन कराया गया। भोज के बाद कन्या और लांगुरो को अयोध्या की मिट्टी, भगवान राम सहित अयोध्या के चित्र भेंट किये गये।

श्री चन्द्रेश्वर महादेव प्रबंध कारणी सभा चांद बावडी की और से शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर दुर्गा माता का 58वां विशाल जुलूस, झांकियों और बैण्ड बाजो की धुन के साथ शुक्रवार दोपहर मंदिर परिसर से रवाना हुआ, जुलूस में दक्षिण विधायिका अनिता भदेल, निगम मेंयर कमल बाकोलिया, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, स्वामी समूह के सीएमडी कंवल प्रकाश किशनानी, गोपाल बंजारा, रागिनी चतुर्वेदी, खेमचंद नारवानी, सौरभ बजाड़ सहित बडी संख्या में गणमान्य लोगो और श्रद्धालूओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। जुलूस चान्द बावडी दुर्गा काली माता मंदिर से शुरू होकर रावण की बगीची, त्रिलोक नगर, शांति नगर, सीता गौशाला, आशा गंज, केसरगंज, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, देहली गेट, गंज फव्वारा चौराहा, नसिया, आगरा गेट, नया बाजार चौपड़, चूड़ी बाजार, स्टेशन रोड़, होते हुए पूनः मंदिर पर सम्पन्न हुई। जुलूस में काली के अखाडे, हेरत अगेंज करतब दिखातेे चल रहे थे। वहीं विभिन्न देवी, देवताओं की सजीव झांकिया लोगो के आकर्षण का केन्द्र बनी रही, जगह-जगह लोगो ने पूष्प वर्षा, ठंडे पेयपदार्थ और अल्पाहार से जुलूस का स्वागत किया। सभा के अध्यक्ष सुभाष भदोरिया ने रामनवमी पर निकले जुलूस के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया।

धोलाभाटा कॉलोनी सैक्टर तीन में पर्यावरण एवं विकास समिति के द्वारा सैक्टर तीन के पास बने माता मंदिर में रामनवमी के अवसर पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। मां शेरावाली के ओर से आयोजित भंडारे में सभी कॉलोनीवासियों ने बडी श्रद्धा के साथ भाग लेकर हजारो कन्या लांगूरो को भोज कराया। शहर में हुए भंडारो से अलग इस भंडारे में कन्या लांगूरो के लिए आईसक्रीम, पानी के पताशे, ईमरती सहीत उनके पसंदीदा आईटमो को प्रसाद में शामिल किया गया। इस मौके पर समिति के डॉ रवि नंदचहल, तेज सिंह कुश्वाह, महेश शर्मा, महेश शिरालकर, रामस्वरूप वर्मा, रूपचंद पारवानी, माला सहित कॉलोनीवासियों ने बडी श्रद्धा से भाग लिया।

गायत्री शक्तिपीठ तोपदड़ा पर गुरूदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ की पुर्णआहुति के साथ ही अखण्ड अग्नि स्थापना की गई। इससे पूर्व हिमालय शांति कंुज की अखण्ड अग्नि पुष्कर शांक्तिपीठ के तत्वाधान में फव्वारा चौराहे से शोभायात्रा के साथ गायत्री शाक्तिपीठ तोपदड़ा पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों सहित ट्रस्टी तीर्थ राम शर्मा, सोहन लाल शर्मा आदि मौजूद थे।

वहीं जोन्सगंज माता मंदिर पर माता की आराधना और पूजा अर्चना बडी श्रद्धा भाव से की गई। घरो से प्रसाद बनाकर लाये श्रद्धालुओं ने माता का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया और घरो में कंजीकाओं को भोजन कराकर उपहार दिये।

ईसाई मोहल्ला स्थित कुटीया संत हरीदास रामदरबार साहेब में साध्वी लाजवंती और सांई देवदास दीवाना के सानिध्य में रामनवमी का पर्व बडे ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संत महात्माओं द्वारा नाम स्मरण, सुंदरकांड का पाठ, प्रवचन व उपदेश दिये गये। सांई हरीदास और माता के भजन सुनकर संगत झूमने को मजबूर हो गए। आखिर में आरती, अरदास और पल्लव के बाद संगत को प्रसाद वितरित किया गया।

रामबाग चौराहा स्थित जटेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के द्वारा मंदिर के बाहर सैंकडो श्रद्धालूओ को प्रसाद का वितरण किया गया।

इसी तरह तीर्थ नगरी पुष्कर में श्रीराम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। रघुनाथ शाह मंदिर में भक्त वत्सल, मयार्दा पुरूषोत्तम श्री राघवेन्द्र रामचंद्र जी का पुष्कर के जल से सहस्त्र कलशाभिषेक किया गया। इसके बाद श्रीरामार्चन निरांजन पुष्प वर्षा और रामध्वनि के साथ जन्मोत्सव की आरती की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, किशनगढ़ नगर परिषद चैयरमैन गुणमाला पाटनी सहित कई गणमान्य लोगो ने शिरकत की। पंडित कैलाशनाथ दाधीच द्वारा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
वहीं वराह घाट स्थित रघुनाथ प्राचीन मंदिर में द्रविड शैली में भगवान का श्रृंगार का उसी शैली में आरती की गयी। इस मौके पर पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालूओ से खचाखच भरा रहा।

 

error: Content is protected !!