भा.ज.पा. की संकल्प यात्रा से पूर्व भरतपुर जिले में हुई बैठक

bjp logoअजमेर। भाजपा की भरतपुर जिले में वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा के आगमन से पूर्व बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को भाजपा की प्रदेशमंत्री एवं विधायक अनिता भदेल ने संबोधित किया।
विधायक अनिता भदेल ने बताया कि श्रीमती वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा आगामी 10 से 12 मई को भरतपुर जिले में आयेगी। इस हेतु विधायक एवं प्रदेशमंत्री भदेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में आमजनता को जोड़ने का आह्नान किया एवं यात्रा के तहत कार्यकर्ताओं को कमर कसके कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प दिलाया।
भरतपुर जिले की बैठक में अनिता भदेल सहित अजमेर के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भरतपुर शहर प्रभारी भगवती प्रसाद सारस्वत, पार्षद सम्पत सांखला, युवा मोर्चा कार्यकर्ता कमल पंवार, भरतपुर जिले के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं समस्त जिले के विधायक उपस्थित थे।
-अनिता भदेल, 

प्रदेश मंत्री एवं विधायक
मो. 9829270288
error: Content is protected !!