वसुंधरा की सुराज संकल्प यात्रा 5 जून को अजमेर में

vasundhara 1अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी की सुराज संकल्प यात्रा का आगामी 5 जून को अजमेर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत कर अजमेर में विशाल आमसभा का आयोजन किया जायेगा। आज इस बाबत तैयारियों को व्यवस्थित रूप से अंजाम देने के लिए शहर भाजपा द्वारा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यात्रा की अजमेर संभाग प्रभारी श्रीमती किरण माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में तथा प्रदेश भाजपा उपध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत,  प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया की मौजूदगी व जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत की अध्यक्षता में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तय किया गया कि चुंकि अजमेर संभाग में सुराज संकल्प यात्रा का समापन 5 जून को अजमेर शहर में होगा, इसके लिए भाजपा अजमेर जिले के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण व अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ग व समाज तक तथा बूथ स्तर तक जाकर वसंुधरा जी की सभा में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पीले चांवल व निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित करेंगे तथा अजमेर से जुड़े सभी पेराफेरी गांव में भी घर-घर जाकर सभा में आने का निमंत्रण देंगे। इस बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो चुकी हैं तथा आने वाले चुनाव में परिवर्तन चाहती है। श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान की जनता एक बार फिर से प्रदेश की लोकप्रिय नेता श्रीमती वसुंधरा जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है। 4 अप्रेल को सुराज संकल्प यात्रा का जब चारभुजा जी से शुभारंभ हुआ तब जनता ने इसका प्रकृतिकरण किया। चारभुजा जी में हुई ऐतिहासिक सभा से ही जनता ने अपनी यह मंशा जाहिर कर दी कि वह राज्य में वसंुधरा जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा 4 से 16 अप्रेेल तक मेंवाड़ मंे तथा 22 से 29 अप्रेल तक हाड़ोती क्षेत्र में सुराज संकल्प यात्रा पूरी तरह से सफल रही तथा भरी दोपहरी में भी भीषण गर्मी में ग्रामिण एवं आदिवासी क्षेत्रों सहित सभी जगहों से लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।  उन्होंने कहा कि अजमेर सम्भाग में 20 मई से 24 मई तथा 30 मई से 5 जून तक दो चरणों में यात्रा होगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि भाजपा के इतिहास में आपातकाल के बाद देश व प्रदेश के लिए यह सबसे बड़ा चुनौती का काल है तथा वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ताओं व राष्ट्रवादी विचार रखने वालों का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अजमेर में श्री लालकृष्ण आडवाणी जी की जनचेतना यात्रा के दौरान अभुतपूर्व सभा का आयोजन किया गया था। अब अजमेर जिले के सभी कार्यकर्ता एवं सहयोगी उससे भी बढ़ी सभा का आयोजन कर इसे सफल बनाने में जुट जावें।
प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया ने कहा कि जहां एक और केंद्र सरकार के कमजोर मनोबल के कारण भारत भीतर व बाहर से सुरक्षित नहीं है एक और पाकिस्तान आये दिन चुनोतियां दे रहा है वहीं चीन हमारी भूमी पर जबरन कब्जा कर रहा है। महंगाई व भ्रष्टाचार इस सरकार के रहते हुए स्भाई समस्याऐं बन चुकी है। वहीं राज्य सरकार ने राज्य को विकास के क्रम में बहुत पीछे ढकेल दिया है। सुराज संकल्प यात्रा की अब तक की सफलताओं से यही संदेश आ रहा है कि लोग परिर्वतन चाते हैं। पूनिया ने कहा कि आज न केवल भारत में बलकि विदेशों में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत आधार के रूप में उभर रही है। भारतीयों के साथ विदेशी लोगों का भी मानना है कि भारत में कांग्रेस की जगह भाजपा सत्ता में आयेगी तो देश की दिशा व तकदीर बदलेगी। विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि सुराज संकल्प यात्रा का स्वागत करने के लिए अजमेर की जनता उत्साहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां लेकर लोगों से सम्पर्क में जुट जाना चाहिए। विधायक वासुदेव देवनानी कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रचार प्रसार सहित सभी वर्गों को जोड़ते हुए यात्रा की सफलता के लिए पूरा समय देवें। पूर्वमंत्री श्री किशन सुनगरा ने कहा कि अग्रिम संगठनों साथ ही पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों को भी इसके लिए प्रभावी रूप से सम्पर्क में जुड़ना चाहिए। पूर्व महापौर एवं महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि भाजपा के सभी 32 हजार प्राथमिक सदस्यों को भी सभा में आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही कच्ची बस्तियों व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों से भी सीधे सम्पर्क किया जायेगा। पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि अजमेर की विकास समितियों को भी सभा में आने के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सभा के प्रारंभ जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत ने सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अजमेर जिला पूरी निष्ठा के साथ सुराज संकल्प यात्रा को सफल कर बेहतरीन परिणाम देगा।
सभा में पूर्व भाजपा अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, पूर्णाशंकर दशोरा, नवलराय बच्चानी, महामंत्री केलाश कच्छावा, सोमरत्न आर्य, पूर्व सभापति सुरेन्द्रसिंह शेखावत, उपमहापौर अजीत सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश भुराणा, भाजपा नेता  प्रो. बी.पी. सास्वत, प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, घीसू गढ़वाल,  नरपत सिंह, डॉ. कमला गोखरू, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत, युवा मोर्चा के नितिश आत्रे, निरंजन शर्मा, भाजपा नेता वी.एन. जोशी, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, घीसू गढ़वाल,  नरपत सिंह, डॉ. कमला गोखरू, लोकमाल्य गोयल, जे.के. शर्मा, सुरेन्द्र गोयल, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. एम.एस. चौधरी, श्रीमती कृष्णा सोनी, डॉ. एम.डी. रायपुरिया, राजेन्द्र प्रजापति, रमेश सोनी, फराद सागर, शेखर थोरी आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
भाजपा प्रवक्ता अरविन्द यादव ने बताया कि सुराज संकल्प यात्रा की दैनिक कार्यक्रमों  की समिक्षा एवं बैठकें आयोजित करने हेतु स्वामी कॉम्प्लैक्स तथा अग्रसेन सर्किल के बीच में भाजपा के कार्यालय का शुभारम्भ बुधवार 1 मई को सायं 6 बजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत तथा प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया जायेगा।
-अरविन्द यादव
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता
मो. 9414252930
error: Content is protected !!