टोडाभीम में होगा वसुंधराजी का जोरदार स्वागत व ऐतिहासिक सभा – देवनानी

Vasudev-Devnaniअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश का आमजन भी कांग्रेस सरकार के कुशसान से मुक्ति पाना चाहता है इसलिए वसुंधराजी की सुराज संकल्प यात्रा को लेकर प्रदेश में अपार उत्साह एवं उमंग का वातावरण है। उन्होंने बताया कि टोडाभीम में भी वसुंधरा राजेजी का जोरदार स्वागत किया जाएगा तथा वहां पर ऐतिहासिक सभा होगी जिसमें 68 पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शामिल होंगे।

देवनानी को भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा सुराज संकल्प यात्रा के वर्तमान चरण में टोडाभीम का प्रभारी निुयक्त किया गया है तथा इस क्रम में वे आज वहां के दौरे पर थे। देवनानी ने बताया कि वहंा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में सभा से सम्बंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मैदारी उन्हें सौंपी गयी। बैठक में पूर्व विधाकय मदनलाल सैनी, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र मीणा, विधायक रमेश मीणा आदि भी उपस्थित थे। देवनानी ने बताया की बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर उत्साह है तथा आयोजन की व्यवस्थाओं में कार्यकर्ता सामुहिकता एवं एकता की भाव से जुटे हुए है।
देवनानी ने बताया कि 08 मई को श्री महावीर से प्रातः 8 बजे रवाना होकर यात्रा दोपहर में टोडाभीम पहुंचेगी जहंा पर आयोजित विशाल सभा को वसुंधरा राजे जी सम्बोधित करेगी।

शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार हेतु तत्काल आवश्यक कदम उठाने की देवनानी ने की मांग
अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अजमेर शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों व पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है।
देवनानी ने एक ही दिन में तीन स्थानों पर महिलाओं के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अजमेर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। महिलाऐं चाहे मंदिर जाऐ या मार्निंग वॉक पर यहंा तक की सब्जी खरीदने के लिए भी घर से निकले तो कभी भी चैन स्नेचिंग हो जाती है। उन्होंने शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार का विषय कई बार विधान सभा में भी उठाया है परन्तु राज्य सरकार भी कोई सुधार नहीं करवा पाई है।
देवनानी ने कहा कि पहले तो अजमेर का पुलिस प्रशासन मन्थली प्रकरण में लिप्त रहने के कारण कानून व्यवस्था को नजरअंदाज करता रहा तथा आमजन स्वंय को असुरक्षित महसूस करने लगा परन्तु अब जब नये एसपी व नये पुलिस अधिकारी कमान सम्भाल चुके है तो उन्हें इस सम्बंध में तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए तथा शहरवासियों में सुरक्षा की भावना जगानी चाहिए।
देवनानी ने एसपी को लिखे पत्र में इस बात पर भी अपनी चिंता व्यक्त की है कि आगामी दिनों में उर्स मेेंले के दौरान लाखों जायरीन अजमेर आएंेगे परन्तु आज की परिस्थितियों को देखते हुए उनकी व शहरवासियों की सुरक्षा व्यवस्था कैसे सुनिश्चित हो पाऐगी।
देवनानी ने एसपी को यह भी लिखा है कि शहर में हो रही महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग एवं अन्य अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करने में आगे भी यदि पुलिस प्रशासन विफल रहता है तो इस सम्बंध में गृहमंत्री व मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप किये जाने की मांग की जाएगी।

error: Content is protected !!