हाथीखेडा में कोटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 500 पौधे लगाय

podharopan 02 हाथीखेडा स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में रविवार सुबह कोटेश्वर महादेव सेवा संस्थान समिति द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे लगाये। इस अवसर पर सीआरपीएफ जीसी 2 के डीआईजी आरएल भट्ट, ट्रेफिक डिप्टी जयसिंह राठौड, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी, तुलसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगल, पार्षद ज्ञानसारस्वत, कांस्टेबल अनिल जाखड सहित अनेक लोगोेें ने पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। समिति सदस्य सुरेश शर्मा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया।

podharopan 01वार्ड नम्बर 49 हरविलास शारदा मार्ग पर सडक निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन निगम मैयर कमल बाकोलिया ने किया। इस अवसर पर पार्षद नौरत गुर्जर, सुरेश भढाना, युथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष सर्वेश पारिक, पूर्व जिलाध्यक्ष जसराज जयपाल सहित कई कांग्रेसजन मौजुद थे। पार्षद नौरत गुर्जर ने बताया कि पिछले लम्बे समय से यह मार्ग निर्माण की बाट जोह रहा था अब निगम द्वारा स्वीकृत 30 लाख रू की लागत से सडक निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निश्चित ही यहां के कार्यालयों और कॉलोनीयांे में रहने वाले लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी।

error: Content is protected !!