भाजपा घोषणा पत्र के लिए देवनानी ने भी दिये सुझाव

devnani1अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में सम्मिलित करने के लिए अजमेर शहर, जिले व राज्य स्तर से सम्बंधित निम्नांकित सुझाव दिये।
अजमेर शहर से सम्बंधित –
1. अजमेर को शैक्षिक नगरी बनाने हेतु यहां पर नया विश्वविद्यालय खोलना, आई.आई.टी. संस्थान खोलना
2. छब्त् की तर्ज पर SCR ( State Capital Region ) में अजमेर को सम्मिलित करना
3. नये उद्योग
जिंक स्मेलटर की स्थापना
आई.टी. पार्क
सेरेमिक इन्डस्ट्रीज
4. अजमेर को हेरिटेज सिटी बनाना
5. मेडीसिटी की स्थापना
विधानसभा क्षेत्र उत्तर में सेटेलाईट अस्पताल
जेएलएन चिकित्सालय में कार्डियो सर्जरी की व्यवस्था करना
अजमेर में कैंसर अस्पताल प्रारम्भ करना
6. शहर में एलीवेटेड रोड़ बनाकर टेªफिक समस्या का समाधान
7. शहर के समस्त क्षेत्रों में 24 घण्टे के अन्तराल पर पर्याप्त दबाव से पानी उपलब्ध कराना।
8. एम.डी.एस. युनिवर्सिटी अजमेर में सिंधी पीठ स्थापित करना।

अजमेर जिले से सम्बंधित –
1. पूरे जिले को फ्लोराईडमुक्त पेयजल उपलब्ध कराना।
2. हवाई अड्डे को प्रारम्भ करना।
3. पुष्कर व दरगाह के विकास हेतु विशेष पैकेज देना
4. ब्यावर को नया जिला बनाना।

राज्य स्तरीय –
1. पेट्रोल व डीजल से वेट कम करना।
2. इन्सपेक्टर राज खत्म करना।
3. हज की तर्ज पर सिन्धु दर्शन हेतु श्रद्धालु यात्रियों को अनुदान ।
4. राज्य में गुणवत्तायुक्त व मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करना।
5. प्रदेश में शिक्षकों व चिकित्सकों की कमी को समाप्त करना।
6. कक्षा 8वीं तक फेल न करने की नीति बदलना।
7. टेट की परीक्षा समाप्त कर आरपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्तियां करना।
8. राज्य में नये मेडिकल कॉलेज खोलना।
9. सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयो में विज्ञान संकाय खोलना
10. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक आबादी वाले गांवों में बालिका मिडिल स्कूल, बड़े गांवों में बालिका माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलना।
11. कॉलेज शिक्षकों के पदनाम- असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्राफेसर देना।

error: Content is protected !!