अजमेर। आदर्श थानान्तर्गत शुक्रवार को आदर्श नगर बाई पास पर रेलवे आॅवर ब्रिज बनने के बाद रेलवे क्रोसिंग को बंद करने का निरिक्षण करने आये रेल अधिकारियो को ग्रामीणो के रोष का सामना करना पड़ा। ग्रामीणो ने कहाकि गेट बंद होे जाने से आस पास रहने वाले ग्रामीणो को लगभग 2 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर आना होगा। जिससे उनको परेशानी उठानी पडे़गी लिहाजा गेट बंद ना किया जाये।
