अंर्तसदन एकल और सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

eastpointअजमेर। ईस्ट पाॅइन्ट स्कूल में अंर्तसदन एकल और सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रतियोगियों ने विभिन्न लोकगीतो पर एक से बढकर एक प्रस्तुति देकर दर्शंको का मन मोह लिया। एकल नृत्य की कड़ी में सभ्या शर्मा ने म्हारा हाथंा में चूडला, प्रियल खंडेलवाल ने सैंया तू जो, अमीषा बुन्देल ने मनवा मधुर मधुर कुछ बोले, प्रज्ञा राणावत ने मुकुन्दा मुकुन्दा, प्रतीक तोमर ने रब्बा रब्बा, हिमांशु चैहान ने मैडले, हितेश ने बेजुबां और पियूष गहलोत ने गणपति बाप्पा मोरिया गीतों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुती दी। प्रधानाचार्य विनीता चैहान ने निर्णायको और स्कूल की सभी शिक्षिकाओं और बच्चों को र्कायक्रम की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह प्रतियोगिताओं से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है और विकास में सहायक होती हैं।

error: Content is protected !!