रणवीर कपूर के खिलाफ कांग्रेसीयो ने किया प्रदर्शन

besharam001अजमेर। नेता हो या अभिनेता इनके द्वारा दिया गया कोर्इ भी विवादास्पद बयान क्षेत्रीय नेताओं को मीडीया में छपने का मौका जरूर दे देता है। ऐसा ही वाक्या फिल्म स्टार रणवीर कपूर द्वारा दिये गये बयान के बाद अजमेर नजर आया जब  युवक कांग्रेस के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष लोकेश शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेसीयों ने रणवीर कपूर के पोस्टर जलाकर बयान पर विरोध जताया। राजकिय महाविधालय के बाहर  युवा कांग्रेसीयो ने पोस्टर जलाकर गांधी जी पर की गर्इ टिप्पणी के लिये सार्वजनिक माफी नहीं मांगने पर जल्द ही रिलिज होने वाली रणवीर की फिल्म बेशरम का अजमेर में प्रदर्शन नहीं होने देने की चेतावनी दी। इस मौके पर लोकेश शर्मा, पवन ओड, सागर मीणा, र्इश्वर राजोरिया, आशिष शर्मा, सन्दीप रिचर्ड, शील गहलोत सहित कर्इ कांग्रेसी कार्यकर्ता मोजूद थे।
besharamवही यूथ कांग्रेस और एनएसयुआर्इ के कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट के बाहर रणवीर कपूर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो ने चेतावनी दी है की यदि रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो बेशर्म फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। रणवीर कपूर के वäव्य से नाराज युवाओं ने आरोप लगाया की सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए ही रणवीर कपूर ने राष्ट्रपिता का अपमान किया है। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के यासिर चिश्ती, मोहित मल्हो़त्रा, लोकेश कोठारी सहित कर्इ युवा मोजूद थे।

error: Content is protected !!