पुष्कर से भाजपा का प्रचार रथ रवाना

BJP rath yaatraअजमेर। भारतीय जनता पार्टी की नीतियांे का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा भेजा गया प्रचार रथ सोमवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गांवो और ढांणियो के लिए रवाना हुआ। प्रचार रथ को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलावत खां, मंडल अध्यक्ष राकेश पाराशर और जिला मंत्री ओमप्रकाश पाराशर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा कार्यक्रताओ ने एक दुसरे को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारीयो सहित, भाजपा पार्षद और विभिन्न मोर्चो के अध्यक्ष मौजूद रहे।

error: Content is protected !!