जाट ’’महात्मा गांधी सम्मान-2013’’ से सम्मानित

MD-Sb. Sammanअजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबन्ध निदेषक श्री पी.एस.जाट को गत 4 अक्टूबर को लंदन के हाउस ऑफ लोडर््स में आयोजित समारोह में महात्मा गांधी सम्मान-2013 से सम्मानित किया गया। श्री जाट को यह सम्मान इंग्लैण्ड़ की ऊर्जा मंत्री बेरोनस वर्मा तथा एन.आर.आई. वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गौहर नवाब ने प्रदान किया। एन.आर.आई. वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 144 वें जन्म दिवस पर लंदन के हाउस ऑफ लोडर््स में आयोजित इस समारोह में विष्व भर से तीस भारतीय/अप्रवासी भारतीय नागरिकों को यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है, जिसमें अमेरिका, कनाड़ा, इंग्लैण्ड, थाईलैण्ड, गयाना आदि देषों के अप्रवासी भारतीय हैं। जिसमें श्री पी.एस. जाट को भी सम्मानित किया गया हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री पी.एस.जाट को हाल ही में नेषनल यूनिटी कॉन्फ्रेंस संगठन ने 20 अगस्त को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस समारोह में आयोजित राष्ट्रीय एकता सम्मान-2013 से भी सम्मानित किया था।
सीकर जिले के पलथाना गांव में 20 जून, 1947 को जन्में श्री पी.एस. जाट द्वारा अप्रेल 2008 से 30 जून 2013 तक की अवधि में अजमेर विद्युत वितरण निगम क्षेत्र में विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने, बिजली चोरी रोकने, बिजली आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था व बिजली छीजत को कम करने व उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने व राज्य सरकार द्वारा चलायी गई जनकल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण करने के क्षेत्र में विषेष कार्य किया गया है। राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी 2002 को श्री जाट को राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया गया था।

error: Content is protected !!