कैलाश चन्द्र शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया

अजमेर, 19 अगस्त। श्री कैलाश चन्द्र शर्मा (आर.ए.एस.) ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर में सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह राठौड़ एवं विशेषाधिकारी (परीक्षा) श्रीमती नीतू यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।      कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बोर्ड सचिव … Read more

नगरीय निकायों के आम चुनाव – 2026 आदर्श आचार संहिता की पालना होगी सुनिश्चित

अजमेर, 19 अगस्त। जिले में नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 की घोषणा करने के साथ ही जिले में आदर्श आचार … Read more

नगरीय निकायों के आम चुनाव – 2026 राजस्थान नगर पालिका आदेश 2019 की करनी होगी पालना

अजमेर, 19 अगस्त। नगरीय निकायों के आम चुनाव – 2026 के निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजस्थान नगर पालिका आदेश 2019 की पालना करनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 की निर्वाचन प्रक्रिया में राजस्थान नगर पालिका आदेश 2019 की पालना करनी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग नगरपालिका … Read more

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 जिले में निषेधाज्ञा लागू, विभिन्न प्रतिबन्ध लागू

अजमेर, 19 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव- 2026 की घोषणा के साथ ही अजमेर जिले मं निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इस दौरान बिना अनुमति रैलियां, जुलूस आदि नहीं निकाले जा सकेंगे। विभिन्न प्रतिबन्ध भी लागू रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट श्री लोक बन्धु ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान कुछ तत्वों द्वारा विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के … Read more

आईआईटी बॉम्बे ने कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ई-पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा लॉन्च किया

मुंबई, अगस्त 2026: आधुनिक कंप्यूटिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका और एआई का प्रभावी उपयोग करने के लिए कंप्यूटर साइंस की मजबूत बुनियादी समझ की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, आईआईटी बॉम्बे एजुकेशनल आउटरीच ने कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएस एवं एआई) में ई-पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा शुरू किया है। कार्यक्रम की कंप्यूटर साइंस की मजबूत नींव को आगे बढ़ाते … Read more

‘इग्नाइट द अनसीन’ थीम के साथ टेडएक्स आईआईएचएमआर यू का फोर्थ एडिशन 21 अगस्त को

जयपुर, 19 अगस्त 2026। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को  टेडएक्स आईआईएचएमआर यू (TEDxIIHMR U) के फोर्थ एडिशन का आयोजन किया जाएगा। इस साल कार्यक्रम की थीम “इग्नाइट द अनसीन” है। कार्यक्रम में ऐसे विचारों, अनुभवों और प्रयासों पर चर्चा होगी, जो आमतौर पर व्यापक सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा नहीं बन पाते, … Read more

प्रबोध कुमार गोविल के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

जयपुर । राही सहयोग संस्थान और राजस्थान प्रौढ़ शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित सभागार में  सुप्रसिद्ध उपन्यासकार और विभिन्न विधाओं में सिद्धहस्त लेखक प्रबोध कुमार गोविल  के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण एवं चर्चा का आयोजन किया गया। पुस्तक का सम्पादन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ .कृष्णा … Read more

आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने अंधेरी देवरी में नई शाखा खोलकर राजस्‍थान में मौजूदगी बढ़ाई

~ लॉन्‍च ऑफर: ज़ीरो लॉगिन चार्ज और 50 लाख रुपये तक के लोन की मौके पर मंजूरी ~  अंधेरी देवरी, 19 अगस्त 2026: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एबीएचएफएल) ने राजस्थान में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए अंधेरी देवरी में नई शाखा शुरू की है। यह विस्तार देशभर में अपना शाखा नेटवर्क बढ़ाने की कंपनी की बड़ी योजना का हिस्सा है। इसके साथ राजस्थान में … Read more

युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ खेलों को भी जीवन में प्राथमिकता के साथ करें शामिल- लोहिया

महाराजा दाहरसेन जयंती पर पारंपरिक खेलों में सूर्य कुमारी व परमल सतोलिया व खो-खो प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ अजमेर 19 अगस्त, विश्व खेलों में भारत की बढ़ती ताकत और बदलते माहौल के लिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ-साथ अपनी जीवन शैली में खेलों को प्राथमिकता के साथ शामिल कर इस मुहिम को … Read more

अजमेर की जनता से एक अपील — बदलाव का एक मौका

अजमेर की सड़कों पर गोवंश, घरों में बंदर और गलियों में आवारा कुत्तों ने आमजन का जीना मुश्किल कर रखा है। आए दिन लोगों को परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार और नगर प्रशासन आम जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नजर नहीं आते। 36 साल के शासन के … Read more

मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ियां, कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की

हजारों मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में शामिल होने का आरोप, 20 से अधिक वार्डों में अनियमितताओं की शिकायत अजमेर। नगर निगम चुनाव को लेकर जारी की गई मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ियों का मामला सामने आया है। विभिन्न वार्डों के हजारों मतदाताओं के नाम परिसीमन के अनुरूप संबंधित वार्डों में दर्ज होने के बजाय … Read more

error: Content is protected !!