महावीर की अमृतवाणी को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी: साध्वी सुब्रतांजी

नई दिल्ली, 15 फरवरी 2025 / आचार्य श्री महाश्रमण की विद्वान शिष्या शासनश्री साध्वीश्री सुब्रतांजी ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांत, सहअस्तित्व एवं शांति की अमृतवाणी को जन-जन तक पहुंचाने की आज सर्वाधिक आवश्यकता है। आज का मनुष्य तनाव, अशांति, आतंकवाद एवं हिंसा के माहौल में जीवन जी रहा है, उसमें महापुरुषों की अमृतवाणी … Read more

भारत-अमेरिका मैत्री से विकास के नये रास्ते खुलेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल में सम्पन्न हुई अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा अनेक दृष्टियों से ऐतिहासिक, अविस्मरणीय एवं मील का पत्थर बनकर प्रस्तुत हुई है। यह निश्चित है कि मोदी के नेतृत्व में एक नई सभ्यता और एक नई संस्कृति गढ़ी जा रही है। व्हाइट हाउस में संपन्न प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड … Read more

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रृद्धांजलि देकर सैनिकों ने किया आनलाईन काव्य पाठ

“आज की शाम शहीदों के नाम” 14 फरवरी 2019 पुलवामा हमले में शहीद हुएं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को अनकहे अल्फाज़ साहित्यिक संस्थान किशनगढ़ रेनवाल (जयपुर) द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात आनलाईन काव्य पाठ का कार्यक्रम रखा।                   14 फरवरी 2025 को शाम 07 … Read more

ई.एफ.आर के जवानों की क्या मिसाल दूं

15 फरवरी 2010 सोमवार की मनहूस दिन में पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर सिल्दा कैंप में ईस्टर्न फ्रंटियर रायफल्स बटालियन के 24 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा की खातिर स्वयं को हंसते-हंसते निछावर कर  दिए थे। आज उनकी बलिदान दिवस पर राष्ट्राभिनंदन करते हुए उन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर शत-शत नमन करते हैं। मेरी … Read more

आईआईएम संबलपुर में भारतीय ज्ञान प्रणाली में सांस्कृतिक विरासत और सतत प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

संबलपुर, 15 फरवरी 2025 – आईआईएम संबलपुर के रंगवती सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन कल्चर एंड सस्टेनेबल मैनेजमेंट ने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी का विषय था “स्वतंत्रता संग्राम के अनजान पहलू; सांस्कृतिक विरासत और भारतीय ज्ञान प्रणाली में सतत प्रबंधन”। इस संगोष्ठी … Read more

शुभदा ने मनाया विषेष मातृ-पितृ पूजन दिवस

आज 15 फरवरी के दिन शुभदा स्पेषल वर्ल्ड में वेलेनटाइन विदेषी संस्कृति की विपरित हिन्दू संस्कृति में विषेष बच्चों द्वारा एक नई शुरूआत के अर्न्तगत मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। विषेष बच्चों के माता-पिता नए नए चुनौतियों का सामना करते है और एक ही चिन्ता से घिरे रहते है कि ‘‘हमारे बाद इनका क्या होगा’’। … Read more

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में अनूठी विजुअल आर्ट प्रदर्शनी ‘लाइट इंटू स्पेस’ का शुभारंभ

दुनिया के प्रसिद्ध लाइट एंड स्पेस कलाकारों की कृतियाँ एक साथ प्रदर्शित मुंबई, 15 फरवरी 2025: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में छठी भव्य विजुअल आर्ट प्रदर्शनी ‘लाइट इंटू स्पेस’ का उद्घाटन हुआ। न्यूयॉर्क स्थित दिया आर्ट फाउंडेशन द्वारा क्यूरेट की गई इस प्रदर्शनी में 1960 और 70 के दशक के प्रतिष्ठित लाइट एंड … Read more

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री भार जनवरी 2024 की तुलना में जनवरी 2025 में 13 प्रतिशत बढ़ा

अंतर्राष्ट्रीय यात्री भार में 49% की वृद्धि देखी गई 10फरवरी 2025 को एक दिन का यातायात 21,565 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा जनवरी2025 में जयपुर एयरपोर्ट पर  5.68 लाख से अधिक यात्री भार दर्ज किया गया, जो जनवरी 2024 (5.03 लाख) की तुलना में लगभग 13% की वृद्धि दर्शाता है। जयपुर,: जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (JAI) जनवरी 2025 के दौरान यात्री यातायात में अपनी प्रभावशाली वृद्धि जारी रखेगा। JAI हवाई अड्डे पर 5.68 लाख से अधिक यात्री भार दर्ज किया गया, जो जनवरी 2024 की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। जनवरी 2025 में हवाई अड्डे से 53,093 अंतर्राष्ट्रीय यात्री गुज़रे जो 2024 की इसी अवधि की तुलना में 49 प्रतिशत अधिक है।  इस तरहे घरेलू यात्री की संख्या  5.15 लाख रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। साल की शुरुवात में ही एयरपोर्ट के नाम एक और कीर्तिमान दर्ज हुआ।  10 फरवरी 2025 को, जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक दिन में अब तक सबसे अधिक 21,565 यात्रियों को संभाला। यात्रियों की बढ़ती संख्या और नए रूट खुलने के साथ ही एयरलाइंस ने विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए नयी उड़ानें शुरू की।   हाल ही में दो एयरलाइंस ने जयपुर से प्रयागराज को जोड़ने वाली उड़ानें शुरू कीं, जबकि लंबे समय से प्रतीक्षित भुवनेश्वर रूट को भी फिर से खोल दिया गया। इसके अलावा, एतिहाद एयरवेज द्वारा अबू धाबी के लिए 10 अतिरिक्त साप्ताहिक मूवमेंट शुरू करने से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इससे पिछले साल जनवरी 2024 की तुलना में जनवरी 2025 में एयर ट्रैफिक मूवमेंट (एटीएम) में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्तमान में, जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 26 घरेलू शहरों और छह अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यात्रियों की संख्या में वृद्धि वैश्विक कनेक्टिविटी, यात्रियों को निर्बाध यात्रा अनुभव और विश्व स्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए हवाई अड्डे की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। सुरक्षा और संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, JAI हवाई अड्डा यात्रियों के लिए एक सहज और सुविधाजनक अनुभव सक्षम बनाता है।

श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में साउथ एशियन टाइम्स, यू.एस.ए. के चेयरमेन कमलेश मेहता का स्वागत

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में साउथ एशियन टाइम्स, यू.एस.ए. के चेयरमेन कमलेश जी मेहता का स्वागत महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर. सी. लोढ़ा, श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया । श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डाॅ. … Read more

राजस्थान हॉकी एसोसिएशन जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर टीम भेजने के लिए अधिकृत –राजस्थान उच्च न्यायालय

अजमेर । राजस्थान उच्च न्यायालय ने राजस्थान हाकी संगठन एसोशियेशन के एसबीसीडब्ल्यूपी नंबर 2275 / 2025 राजस्थान हॉकी एसोसिएशन बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य  दायर वाद में ऐतिहासिक निर्णय देते हुए कहा कि राजस्थान हॉकी एसोसिएशन जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में टीम भेजने के लिए अधिकृत है । राजस्थान हॉकी एसोसिएशन … Read more

संस्कारवान बनाने में माता पिता की अहम भूमिका—-मधु पाटनी

बच्चो में अच्छे संस्कार डालने हेतु मातृ- पितृ चरण वंदन कार्यक्रम का आयोजन          श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर द्वारा दिनांक 14 फरवरी 2025 को प्रातः11.30 बजे हाथीभाटा स्थित संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ पितृ चरण वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय में शिक्षा … Read more

error: Content is protected !!