और बढ़े कैग के अधिकारों का दायरा: विनोद राय

नई दिल्ली। देश के सर्वाधिक चर्चित नियंत्रक-महालेखापरीक्षक [कैग] विनोद राय बुधवार को अवकाश ग्रहण करने जा रहे हैं। लेकिन चलते-चलाते उन्होंने इसके अधिकारों का दायरा बढ़ाने का मुद्दा उछाल दिया। राय के अनुसार, सरकारी निजी भागीदारी [पीपीपी], पंचायती राज और सरकारी फंड ले रहीं गैर सरकारी संस्थाओं [एनजीओ] को भी कैग के दायरे में शामिल … Read more

आरुषि मर्डर: कोर्ट राजेश तलवार से पूछ चुका है 549 सवाल

गाजियाबाद। आरुषि-हेमराज हत्याकांड में सीबीआइ की विशेष अदालत ने तीसरे दिन मंगलवार को आरोपी डॉ. राजेश तलवार से कुल 138 सवाल किए। इस दौरान डॉ तलवार ने बताया कि जांच एजेंसियों ने उनके घर पर कोई डमी टेस्ट नहीं किया। उनसे अब तक कुल 549 सवाल पूछे जा चुके हैं। अगली सुनवाई 22 मई को होगी। पढ़ें: … Read more

‘अच्छा पड़ोसी दूर के रिश्तेदार से बेहतर’

नई दिल्ली । अपनी पहली भारत यात्रा के तीसरे व अंतिम दिन चीनी प्रधानमंत्री ली कछ्यांग ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव पैदा करने वाले हर मुद्दे पर बेबाक टिप्पणी कर भरोसा जीतने की कोशिश की है। कछ्यांग ने वादा किया है कि वह सीमा, व्यापार और नदी जल जैसे अहम मुद्दों … Read more

छह साल बाद पति को मिली घर में जाने की इजाजत

मुंबई। छह साल पहले पत्नी और उसके रिश्तेदारों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद होटल में रहने को मजबूर एक व्यक्ति को बांबे हाई कोर्ट ने उसे फ्लैट में रहने की इजाजत दे दी है। न्यायाधीश एफएम रईस और वीएम खनाडे के आदेश केमुताबिक पति उपनगर बांद्रा स्थित 700 वर्ग फीट क्षेत्र में बने … Read more

विनोद राय आज होंगे रिटायर, शशिकांत शर्मा होंगे नए कैग

नई दिल्ली। रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा को भारत का अगला नियंत्रक-महालेखापरीक्षक नियुक्त किया गया है। बिहार कैडर के 1976 वर्ष आइएएस अधिकारी शर्मा अवकाश ग्रहण कर रहे कैग विनोद राय का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार को 62 वर्षीय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार को … Read more

और आर्थर रोड से यरवदा जेल में शिफ्ट हुए ‘मुन्ना भाई’

नई दिल्ली। मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में सजा पाए अभिनेता संजय दत्त को बुधवार मुंबई के आर्थर रोड जेल से पुणे के यरवदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। आखिरकार जेल प्रशासन ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली है। संजय दत्त को सिर्फ 25 रुपये में करना होगा गुजारा संजय दत्त ने जेल … Read more

मदरसे में नाबालिग लड़कियों से रेप

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लड़कियों को इस्लामिक शिक्षा देने के लिए आवासीय सुविधा वाले एक मदरसे में मौलवी द्वारा चार नाबालिग लड़कियों के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौलवी गुलजार अहमद भट्ट उर्फ सैयद गुलजार को गिरफ्तार कर लिया। वह मजहबी बातों को अपने तरीके से तोड़-मरोड़ कर … Read more

गोरों को जब जूझना पड़ा रोहतास की पहाड़ियों में

रोहतास। रोहतास की पहाड़ियों में विद्रोहियों ने गुरिल्ला युद्ध छेड़ रखा था। उनकी गतिविधियों को लेकर प्रशासन परेशान रहा। 13 जनवरी, 1858 को सासाराम के डिप्टी मजिस्ट्रेट ने सूचना दी कि अमर सिंह मिर्जापुर में हैं। संभवत: वह रोहतास को कब्जे में लेने की तैयारी कर रहे हैं। मिर्जापुर से सैनिक तालमेल के लिए सासाराम … Read more

जेसिका लाल मर्डर केस: झूठी गवाही को लेकर फैसला आज

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट बुधवार को मॉडल जेसिका लाल हत्याकांड की सुनवाई के दौरान झूठी गवाही देने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शायन मुंशी समेत 19 लोगों के खिलाफ केस चलाने को लेकर अपना फैसला सुना सकती है। गौरतलब है कि केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 19 गवाहों द्वारा अभियोजन पक्ष के समक्ष … Read more

दुष्कर्म पीडि़ताओं को मिलेंगे तीन-तीन लाख रुपए

जयपुर। जयपुर में मूक बधिक छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर राज्यपाल मार्गेट अल्वा ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए सरकार से कहा कि आगे से इस तरह की घटना नहीं हो ऐसे पुख्ता इंतजाम किए जाएं। राज्यपाल द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने और राष्ट्रीय स्तर … Read more

पीएम बजाते रहे बंसी, चार साल में हुए ये चार घोटाले

नई दिल्ली। बुधवार को यूपीए 2 अपनी कामयाबी की रिपोर्ट पेश कर रही है। एक तरफ सरकार नीरो की बंशी बजा रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष बस माथा पीटने और मगरमच्छ के आसूं बहाने में वक्त जाया कर रहा है। इस कार्यकाल में सांप्रदायिकता और विकास का नारा खूब चला। समझ नहीं आ रहा … Read more

error: Content is protected !!