राज्य कर्मचारियों का 1 मई को सामूहिक अवकाश

अजमेर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ एकीकृत के द्वारा गुरूवार को ज़िला कलेक्ट्रट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के ज़िला अध्यक्ष विजय सोनी ने बताया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारी वर्ग … Read more

मंदिरो में सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या के आयोजन

अजमेर। बुधवार रात अनेक मंदिरों में हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण, भजन संध्या और अखंड रामायण पाठ सहीत सुंदरकांड पाठ के आयोजन हुए जिनमें श्रद्धालूओ ने बडे भक्तिभाव से भाग लेकर धर्मलाभ कमाया। बजरंगगढ मंदिर पर आयोजित भजन संध्या में भजन गायकों ने देर रात तक बालाजी की स्तुति की। प्रस्तुत भजनो … Read more

हनुमान जी का जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

अजमेर। हनुमान जयंती के अवसर पर गुरूवार को शहर के सभी मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना के साथ राम भक्त हनुमान का जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे हनुमान जन्म की आरती हुई और भक्तो ने बालाजी को 56 भोग अर्पित कर केक काट। इसी के साथ सभी बालाजी मंदिर … Read more

पाठक लायनेस क्लब की निर्विरोध अध्यक्ष

केकड़ी । लायनेस क्लब के सालाना चुनाव यहां लायनेस क्लब की प्रांतीय अध्यक्ष सीमा चौधरी के निर्देशन में सम्पन्न हुए। निर्वाचन के दौरान लायनेस रंजना पाठक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया वहीं सचिव पद पर दमयंति शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश कंवर माहेश्वरी व रचना रांटा तथा सहसचिव पद के लिए मधु … Read more

निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में ३७१ पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

केकड़ी। हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को घन्टाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में ७५१ आसन पर सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में केकड़ी सहित अन्य जगहों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन समिति के राजेन्द्र विजय ने बताया कि केकड़ी में इस प्रकार के भव्य आयोजन यदा कदा … Read more

मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की बैठक स्थगित

अजमेर 25 अप्रेल। आगामी 29 अप्रेल को सायंकाल 5.30 बजे संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली मुख्यमंत्राी निःशुल्क दवा एवं जांच योजना से संबंधित बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 3 मई को अपरान्ह 12.45 बजे होगी।

मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक

अजमेर। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की राजस्थान मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक कल 26 अप्रेल को अपरान्ह 3 बजे सम्भागीय आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यालय के सभागार में होगी।

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक

अजमेर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 26 अप्रेल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। बैठक में विविध 20 मामलों की सुनवाई की जायेगी।

उपकरण वितरण शिविर 2 से 4 मई तक

मेहरा ने बताया कि उक्त शिविर में चयनित विशेष योग्यजन को उपकरण वितरण के लिए आगामी 2 से 4 मई तक केकड़ी पंचायत समिति परिसर में ही शिविर लगेगा। सभी विशेष योग्यजन चिन्हीकरण शिविर में मौजूद रहकर अपनी जांच करा लें।

विशेष योग्यजन चिन्हीकरण शिविर 25 अप्रेल को केकड़ी में

अजमेर। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के तत्वावधान में 26 व 27 अप्रेल को पंचायत समिति केकड़ी परिसर में विशेष योग्यजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र अजमेर के प्रभारी सुरेश मेहरा ने बताया कि इस शिविर में ट्राईसाईकिल, जयपुर फुट, केलीपर, शूज, बैल्ट, बैसाखी और कम सुनने वाले व्यक्तियों को कान … Read more

27 अप्रेल को सामाजिक सुरक्षा विशेष पेंशन महाअभियान

शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविर सामाजिक सुरक्षा विशेष पेंशन महाअभियान में 27 अप्रेल शुक्रवार को ग्राम पंचायत अरड़का, बबायचा, बामनहेड़ा, बड़ाखेड़ा, कुचील, खातोली, देवास, दौलतपुरा द्वितीय, लसाड़िया, जूनियंा, लल्लाई, अजगरा, देवनगर, कडे़ल, कुम्हारिया एवं धातोल में शिविर लगाए जाएंगे। आगामी 6 मई को सुरसुरा के स्थान पर ग्राम पंचायत त्योद में शिविर लगाया जाएगा। … Read more

error: Content is protected !!