जयपुर पुलिस कमिशनर ने की बिट्टी मोहंती की पहचान

भुवनेश्वर। जर्मन युवती के साथ रेप के मामले में दोषी ओडिशा के पूर्व डीजीपी बीबी मोहंती के बेटे बिट्टी मोहंती के मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने उसका बीटेक प्रमाणपत्र फर्जी पाया है। इस बीच उसको जांच के लिए जयपुर ले जाया गया है। जयपुर के पुलिस कमिश्नर ने पुलिस रिकार्ड, फिंगरपि्रंट और … Read more

वाह रे हिंदुस्तान, यहां हिंदू ही बने ‘अन्य’

नई दिल्ली। हिंदुस्तान में ही हिंदू अन्य की श्रेणी में आ गए हैं। यह कारनामा गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने किया है। विश्वविद्यालय के प्रवेश फॉर्म में मुस्लिम, जैन, सिख और इसाई के लिए तो कॉलम हैं, लेकिन हिंदू के लिए कोई कॉलम नहीं है। उन्हें अन्य के कॉलम में टिक करना होता है। … Read more

डीएमके ने दी केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटने की धमकी

नई दिल्ली। श्रीलंका में तमिलों के साथ हो रहे दु‌र्व्यवहार के मुद्दे पर सरकार की कड़ी आलोचना करने वाली डीएमके ने अब इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रिममंडल से हटने धमकी दी है। डीएमके का कहना है कि श्रीलंका सरकार वहां बसे तमिलों के खिलाफ युद्धअपराधों की जांच के नाम पर अत्याचार कर रही है। संयुक्त … Read more

डीएसपी हत्याकांड: पूछताछ में सीबीआइ को मिले अहम सुराग

प्रतापगढ़ । सीओ जियाउल हक की हत्या की जांच कर रही सीबीआइ ने शुक्रवार को प्रधान के बेटे, भाई आदि के साथ ही निलंबित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। उन्होंने उन पुलिसकर्मियों के बयान भी लिए हैं जो घटना वाले दिन गांव में थे। इस दौरान उसे कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। रिमांड पर … Read more

‘मंदबुद्धि लोगों की देन है एंटी रेप बिल’

नई दिल्ली। एंटी रेप संशोधित विधेयक को लेकर संप्रग सरकार को बाहर से समर्थन दे रही दो प्रमुख पार्टियों के विचार जुदा हैं। बसपा ने संशोधित विधेयक का समर्थन करते हुए इसे समय की मांग बताया है, जबकि सपा ने विरोध जताते हुए कहा है कि इसे मंदबुद्धि लोगों की सिफारिशों के आधार पर तैयार … Read more

अफजल की फांसी का बदला था श्रीनगर पर हुआ हमला

जम्मू । ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दो दिन पहले हुए आत्मघाती हमला सिर्फ आतंकियों ने अपनी उपस्थिति का अहसास कराने के लिए नहीं किया था, बल्कि यह हमला अफजल गुरु की फांसी का बदला लेने के लिए भी था। सिर्फ यही नहीं, इस हमले में शामिल आतंकियों की मदद उत्तरी कश्मीर के एक सिख नागरिक … Read more

सरकार के एक साल पूरे होने पर सीएम ने कहा, बस अब और नहीं

लखनऊ। सरकार का एक साल पूरा होने पर तमाम उपलब्धियों के बीच सीएम अखिलेश यादव की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता साफ झलकी। उन्होंने कहा कि अब सरकार इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। जो भी कानून व्यवस्था खराब करने का काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, भले ही वह … Read more

चौंकाने वाली ये खबर आपकी सांसें अटका देगी

धर्मशाला [राकेश पठानिया]। मौत के बाद पांच दिन तक मृत शरीर को जिंदा रखने का रहस्य रचने वाले बौद्ध भिक्षु गैंगिन खेंतरूल रिपोंछे को छठे दिन गुरुवार को 17वें करमापा के ग्यूतो मठ में पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। हालांकि चिकित्सकों के लिए अभी भी यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर सौ घंटे … Read more

लो जी, सचिन और रेखा का कुछ ऐसे बन गया मजाक

नई दिल्ली। अपने मनोनयन के बाद सदन में कभी-कभार आने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अदाकारा रेखा पर सपा सदस्य नरेश अग्रवाल ने शुक्रवार को राज्य सभा में जमकर चुटकी ली। उप सभापति पीजे कुरियन ने जैसे ही तेंदुलकर और रेखा के छुट्टी मांगने संबंधी आग्रह के बारे में सदस्यों को बताया, राज्य … Read more

शशि थरूर और मोदी के बीच फिर छिड़ा ट्विटर वार

नई दिल्ली। गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के समर्थकों और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच एक बार फिर तीखी बयानबाजी चल पड़ी है। मोदी हर वक्त विकास के लिए गुजरात मॉडल की तारीफ करते रहते हैं। बस इसी विकास मॉडल पर शशि थरूर ने कटाक्ष कर दिया वह भी मोदी की ही भाषा में। … Read more

ओ माइ गॉड, भगवान शिव और देवी दुर्गा का नाता धर्म से नहीं

मुंबई। भगवान शिव, हनुमान और देवी दुर्गा किसी खास धर्म से ताल्लुक नहीं रखते हैं। बल्कि वे तो ब्रह्मांड की आदिशक्ति हैं। इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल ने नागपुर के एक मंदिर की अपील पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। ट्रिब्यूनल के मुताबिक, मंदिर में रख-रखाव और पूजा-पाठ पर किया गया खर्च धार्मिक कार्यो में हुआ … Read more

error: Content is protected !!