आत्माओं की खुशी के लिए दक्षिण अफ्रीका में हुई अनोखी शादी

लंदन। आठ साल का लड़का और 61 साल की औरत के बीच हुई शादी पर किसी के लिए यकीन करना बेहद मुश्किल हैं लेकिन यह शादी हुई हैं। साउथ अफ्रीका में 8 वर्षीय एक स्कूली बच्चे सनेल मसिलैला ने अपने से कई साल बड़ी 61 वर्षीय की महिला एवं पांच बच्चों की मां हेलन शबंगु … Read more

बकाया चुकाने के बाद ही लाइसेंस मांगे किंगफिशर

मुंबई। विमानन नियामक डीजीसीए का किंगफिशर एयरलाइंस पर नरमी बरतने का कोई इरादा नहीं है। नियामक ने फिर से स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी पहले अपने कर्मचारियों और अन्य लेनदारों का बकाया भुगतान करे। इसके बाद ही उसके लाइसेंस के नवीनीकरण पर विचार किया जाएगा। डीजीसीए का मानना है कि कर्ज संकट में फंसी … Read more

पोप चुनने से पहले शुरू हुई सौदेबाजी

वेटिकन सिटी। वेटिकन ने इस बात पर जोर दिया है कि नए पोप के चुनाव के लिए मंगलवार से शुरू हो रही महासभा में कार्डिनल अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करेंगे। लेकिन हर कोई जानता है कि जहां सत्ता होगी, वहां निहित स्वार्थ भी होंगे और कपटपूर्ण तिकड़म इस खेल का हिस्सा रहेगा। इसलिए … Read more

मंदी की मार: इस साल 10 लाख हुए बेरोजगार

नई दिल्ली। गवर्नमेंट भले ही लाख दावे करती रहे कि इंडिया इकोनामिक स्लाडाउन की मार से बचने में माहिर है। मगर आंकड़े कुछ और ही कहानी पेश कर रहे हैं। एसोचैम ने जो आंकड़े पेश किए हैं उससे पता चलता है कि इकोनामिक स्लोडाउन की वजह से इंडिया के एक्सपोर्ट सेक्टर में कितनी जबरदस्त छंटनी … Read more

सिस्तेमा श्याम ने सीडीएमए स्पेक्ट्रम नीलामी में 8 सर्कलों के लिए बोली लगाई

नई दिल्ली: सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज (एसएसटीएल) ने सीडीएमए सेवाओं के लिए 2-जी स्पेक्ट्रम नीलामी में आठ सर्कलों के लिए सोमवार को अकेले ही बोली लगाई। नीलामी का दूसरा दौर चल रहा है और ऐसी संभावना है कि यह तीसरे दौर तक खत्म होगी जो इस प्रक्रिया में लगने वाले समय के लिहाज से स्पेक्ट्रम की सबसे … Read more

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्र-छात्राओं को बांटे मुफ्त लैपटाप

लखनऊ: युवाओं को लुभाने के लिए किए गए चुनावी वादे को पूरा करते हुए उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज छात्रों को मुफ्त लैपटाप बांटे और इसे एक क्रांतिकारी कदम करार दिया। मुख्यमंत्री ने यहां काल्विन तालुकेदार कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विपक्षियों की तमाम विपरीत … Read more

प्रसाद खाने के बाद 300 से ज्यादा हुए बीमार

देवास: महाशिवरात्रि के अवसर पर पास के बागली कस्बे में एक मंदिर में बांटा गया प्रसाद खाने से करीब 300 लोग बीमार पड़ गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि बागली कस्बे के जटाशंकर मंदिर में प्रसाद में बांटी गई साबूदाने की … Read more

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 46 अंक ऊपर

मुंबई: लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी के रुख के साथ बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 46 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला। कोषों और छोटे निवेशकों की सतत लिवाली से शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 46.40 अंक की मजबूती के साथ 19,729.63 अंक पर खुला। पिछले चार … Read more

घरेलू कारों की बिक्री बैक गियर में, मोटरसाइकिल भी कम बिके

नई दिल्ली: घरेलू बाजार में कारों की बिक्री फरवरी महीने में 25.71 प्रतिशत तक घटकर 1,58,513 कारों की रह गई, जबकि पिछले साल फरवरी में देश में 2,13,362 कारें बिकी थीं। वाहन कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने मोटरसाइकिलों की बिक्री भी 4.48 प्रतिशत घटकर 8,00,185 … Read more

वकीलों की देशव्यापी हड़ताल आज, पुलिसकर्मी देंगे ज्ञापन

जयपुर। वकीलों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने की घटना के विरोध में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के आहवान पर देशभर के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे और अदालतों की पैरवी नहीं करेंगे। बार कौंसिल चेयरमैन संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 6 और 7 मार्च को जयपुर में वकीलों पर लाठियों … Read more

शावेज को जहर देकर मारा गया था

काराकास। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज के निधन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बोलविया के राष्ट्रपति एवो मोरालेस ने उनके निधन को हत्या बताकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने कहा है कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि शावेज की जहर देकर हत्या की गई … Read more

error: Content is protected !!