अब आर-पार की है यमुना मुक्ति के लिए लड़ाई

फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास व भाकियू अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने यमुना मुक्ति के लिए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहुंचने के बाद वह हथिनीकुंड से जल को मुक्त करा कर ही लौटेंगे। चाहे इसके लिए जेल … Read more

राहुल के सामने कांग्रेसियों ने निकाले दिल के गुबार

 देहरादून। जयपुर महाधिवेशन में दिए संकेतों पर अमल करते हुए शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड पहुंचकर न सिर्फ पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की शुरुआत की, बल्कि करीब पांच घंटे चली इस मुलाकात के दौरान खुद कम बोलते हुए कार्यकर्ताओं के दिल की बात सुनने में ज्यादा रुचि दिखाई। युवराज … Read more

लेकिन इतने गरीब तो नहीं हैं यूपी के विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बृहस्पतिवार को विधायकों के वेतन बढ़ाने के लिए भले ही यह दलील दी हो कि उन्हें अपने मेहमानों को चाय पिलाना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन, विधानसभा चुनाव के वक्त इनके नामांकन पत्रों पर नजर डालें तो पता चलता है कि यह इतने गरीब नहीं बल्कि इनकी माली … Read more

राजा के लिए सपा में विद्रोह तो भाजपा गले लगाने के लिए बेताब

नई दिल्ली। गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ का मानना है कि प्रतापगढ़ के बलीपुर कांड में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को साजिशन फंसाया जा रहा है। देवीपाटन मंदिर पहुंचे भाजपा के ंसांसद योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वास्तविक हत्यारों को बचाने के लिए सरकार … Read more

सलमान चाहते हैं दोनों मामलों की एक साथ हो सुनवाई

मुंबई। बालीवुड के अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार एक निचली अदालत से आग्रह किया कि हिट एंड रन मामले में फिर से मुकदमा चलाने के मुद्दे और एक मजिस्ट्रेट द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए गैर इरादतन हत्या के आरोप के खिलाफ दायर अपील दोनों की सुनवाई वह एक साथ मिलाकर करें। इस पर अगली सुनवाई … Read more

भंडारा रेप कांड: फोरेंसिक टेस्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को नकारा

मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में तीन नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार को फोरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट से नया मोड़ आ गया। तीन फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम में दो ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए दुष्कर्म और हत्या के दावे को नकार दिया है। विशेषज्ञों ने … Read more

हैदराबाद ब्लास्ट: सीसीटीवी कैमरे में दिखा संदिग्ध का चेहरा

हैदराबाद। हैदराबाद में हुए दोहरे बम धमाकों के एक संदिग्ध का चेहरा सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया है। आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक 21 फरवरी को दिलसुखनगर में हुए बम विस्फोटों के एक संदिग्ध का चेहरा सीसीटीवी ने स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड कर लिया था। संदिग्ध की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे … Read more

‘बहादुर बेटी’ के परिवार ने कहा, राष्ट्रपति से नहीं कह पाए दिल की बात

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में पिछले साल गैंगरेप की भेंट चढ़ी बहादुर बेटी के परिवार को मौका ही नहीं मिला कि वे राष्ट्रपति से अपनी दिल की बात कह सके। अपने बेटी के छह आरोपियों में से नाबालिग के लिए सजा-ए-मौत की मांग कर सकें। शुक्रवार विज्ञान भवन में राष्ट्रपति के … Read more

डीएसपी की बेवा और भाई को मिली नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतापगढ़ जिले के कुण्डा क्षेत्र में मारे गये पुलिस उपाधीक्षक जियाउल हक की पत्नी को ओएसडी कल्याण और उनके भाई शोराब अली को सिपाही कल्याण के पद पर नौकरियां दे दी हैं। गृह विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार रात यहां बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक … Read more

जर्मन महिला से रेप मामले में शिकंजे में पूर्व डीजीपी का बेटा

कन्नूर। 2006 में हुए जर्मन महिला से बलात्कार के फरार आरोपी बिट्टी मोहंती को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला राजस्थान के अलवर के एक होटल में बलात्कार का है। उड़ीसा के पूर्व डीजीपी के बेटे बिट्टी मोहंती को केरल के कन्नूर से गिरफ्तार किया गया है। वह करीब छह साल फरार था। गौरतलब … Read more

सेनाध्यक्ष विक्रम सिंह बोले, हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं

नई दिल्ली। भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल विक्रम सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान यदि सीजफायर का उल्लंघन करता है तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हमने भी कोई चूड़ियां नहीं पहनी हैं। उन्होंने यह बयान ऐसे वक्त दिया है, जब पाक पीएम भारत आए हुए हैं और उनकी यात्रा का जमकर विरोध हो रहा … Read more

error: Content is protected !!