संगम विहार वासी कोस रहे हैं पार्षद दलजीत को

अजमेर। संगम विहार कॉलोनी के क्षेत्रवासी इन दिनों अपने क्षेत्र के पार्षद दलजीत सिंह और निगम को क्षेत्र में फैली गंदगी को लेकर कोस रहे हैं। वॉर्ड नंबर 37 के वाशिंदों ने बताया कि पिछले कई दिन से वार्ड 37 में सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। नालियां कचरे से … Read more

रामगंज थाना पुलिस ने पकड़े तीन जेबतराश

अजमेर। रामगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पिछले दिनों ब्यावर रोड पर टैम्पो में व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये चुराने वाले 3 जेबतराशों को गिरफ्तार कर लिया। ये वही जेबतराश हैं, जिन्होंने शनिवार को नसीराबाद के एक व्यापारी का बैग काटकर उसमें से डेढ़ लाख रुपये पार कर लिये … Read more

एसीबी की टीम फिर अजमेर में सक्रिय

अजमेर। पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा और उनके बिचौलिये रामदेव को पुलिस थानों से रिश्वत वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी एसीबी की टीम एक बार फिर अजमेर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बार एसीबी का निशाना वे 12 थानाधिकारी हैं, जिनके नामों की पर्चियां एसीबी को बिचौलिये रामदेव के पास … Read more

मंगला चौथ पर सुधाबाय में लगा प्रेत मुक्ति मेला

पुष्कर। पुष्कर के नजदीक तीर्थ स्थल सुधाबाय स्थित गया कुंड में मंगलवार को मंगला चौथ के अवसर पर प्रेत से मुक्ति का मेला लगा। इस मौके पर देशभर के कोने कोने से आस्थावान और पीडि़त सुधाबाय पहुंचे। पंडितों ने कर्मकांड करवा कर अदृश्य शक्तियों से पीडि़त लोगों को मुक्ति दिलायी। पंडित गोविन्द पाराशर ने बताया … Read more

पाक की हरकत के खिलाफ सरवाड बंद रहेगा

पाकिस्तान द्वारा दो सैनिको की नृशंस हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी,विश्व हिन्दू परिषद्,बजरंग दल ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सहित अनेक सामाजिक संगठनो द्वारा 16 जनवरी को सरवाड़ बंद का आहवान  किया गया है । जानकारी के अनुसार बंद में संगठनों ने मेडिकल एवम विद्यालयों को बंद में शामिल नही किया  है । सामाजिक … Read more

भारतीय मूल की हलीमा याकूब सिंगापुर संसद की पहली महिला स्पीकर बनीं

भारतीय मूल की हलीमा याकूब सिंगापुर की संसद की पहली महिला स्पीकर चुनी गई हैं। हलीमा ने मंगलवार को कार्यभार भी संभाल लिया। 58 साल की हलीमा स्पीकर बनने से पहले सामाजिक और परिवार कल्याण राज्यमंत्री थी और उन्होंने रविवार को मंत्री पद छोड़ा। हलीमा ने माइकल पाल्मर की जगह ली है जिन्हें शादी से … Read more

मिस्र रेल हादसे में सेना के 15 जवानों की मौत, 103 घायल

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास मंगलवार को एक रेल हादसे में सेना के 15 जवान मारे गए जबकि 103 अन्य घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नए भर्ती हुए सेना के जवानों को मिस्र के दक्षिणी इलाके से काहिरा के सैन्य शिविर ले जा … Read more

पाकिस्तानी जांच चौकियों पर आतंकवादी हमले, छह सुरक्षाकर्मी शहीद

   पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र, खैबर एजेंसी में मंगलवार को चार जांच चौकियों पर हुए अलग-अलग हमलों में कम से कम छह सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार, खैबर कबायली क्षेत्र की बाड़ा तहसील के शलोबर इलाके में स्थित चार जांच चौकियों को आतंकवादियों ने निशाना … Read more

पाक सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के आदेश दिए

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ के गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। पावर प्रोजेक्ट घोटाले के मामले में कोर्ट ने यह आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने अपने आदेश की तामील के लिए 24 घंटों का समय दिया है। कोर्ट ने 15 अन्य लोगों के खिलाफ भी ऐसे ही आदेश दिए … Read more

सेंसेक्स में तेजी, 20 हजार के करीब पहुंचा

एशियाई बाजार में मिले-जुले रुख के बीच कोषों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में दो साल के उच्च स्तर 20,000 को छू गया। टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज की तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजों से भी शेयर बाजार में उत्साह रहा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स … Read more

दुनिया में सबसे ज्यादा वाहन बेचने वाली कंपनी बनी टोयोटा

टोयोटा ने जनरल मोटर्स को पछाड़ते हुए एक बार फिर दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली वाहन कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है। इस जापानी कंपनी ने बीते साल यानी 2012 में दुनियाभर में 97 लाख कारें व ट्रक बेचे, यह संख्या अभी जारी है। जनरल मोटर्स (जीएम) ने 92.9 लाख वाहन बेचे। उल्लेखनीय … Read more

error: Content is protected !!