बदमाशों ने 5 करोड़ रुपयों से भरी ATM वैन लूटी

नई दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े 5 करोड़ रुपयों से भरी एटीएम वैन लूट ली। बदमाशों ने विरोध करने पर गार्ड को गोली मार दी। गार्ड की हालत नाजुक है और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गार्ड के साथियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों … Read more

जीएम की कारें भी होंगी महंगी

जनरल मोटर्स [जीएम] इंडिया ने कारों की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की है। कीमतों में वृद्धि एक अक्टूबर से सभी मॉडलों पर लागू होगी। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की कीमतों में हुआ इजाफा और रुपये की कीमतें गिरने की वजह से संतुलन बनाए रखने में दिक्कत हो रही है। कंपनी के … Read more

39,990 रुपये में गैलेक्सी नोट-2

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने हाई एंड मोबाइल फोन गैलेक्सी नोट-2 को भारतीय बाजार में भी उतार दिया है। यहां इसकी कीमत 39,990 रुपये रखी गई है। एक हफ्ते के अंदर यह कंपनी के स्टोरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बुधवार को ही कंपनी ने इसे सियोल में उतारा था। इस मौके पर सैमसंग मोबाइल … Read more

एक-दो रुपये सस्ता हो सकता है पेट्रोल

नई दिल्ली। डीजल के दामों में मूल्य वृद्धि से परेशान जनता को तेल कंपनिया कुछ राहत दे सकती हैं। सूत्रों को मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव गिरने से कंपनिया आगामी एक-दो दिन में पेट्रोल के दाम एक से दो रुपये प्रति लीटर घटा सकती हैं। कच्चे तेल के भाव 115 डॉलर से … Read more

न तो तानाशाह हूं, न ही महत्वाकांक्षी : मोदी

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने द इकॉनोमिस्ट को दिए गए साक्षात्कार में इस बात का खंडन किया है कि वह टीम प्लेयर नहीं हैं. उनका कहना था कि उनके राज्य में राजनीतिज्ञ, नौकरशाही और जनता एक टीम की तरह काम कर रही है. मोदी का कहना था, “बिना टीम भावना के एक साल तक … Read more

जहां मचता है सबसे ज़्यादा संगीतमय शोर

कैरेबियाई देश जमैका को शायद ज़्यादातर लोग दुनिया के सबस तेज़ धावक उसैन बोल्ट की वजह से जानते हैं लेकिन आपको शायद जानकर ख़ुशी होगी कि जमैका इस धरती पर सबसे बिंदास मुल्क है क्योंकि इस धरती पर वहीं सबसे ज़्यादा संगीतमय शोर मचता है. अगर कहा जाए कि जमैका संगीत की दुनिया का ‘मक्का’ … Read more

हमला हुआ, तो मुँहतोड़ जवाब देगा ईरान

ईरान ने आगाह किया है किसी भी इसराइली हमले की सूरत में वो जवाबी हमले के लिए तैयार है. इसराइल के प्रधानमंत्री ने कहा था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय जगत को कोई लक्ष्मण रेखा तय करनी होगी. न्यूयॉर्क में दिए संयुक्त राष्ट्र भाषण में बिन्यामिन नेतान्याहू का कहना था कि परमाणु … Read more

नेपाल में विमान दुर्घटना, 19 की मौत

नेपाल की राजधानी काठमांडू के पास एक विमान दुर्घटना में कम से कम 19 लोग मारे गए है. पुलिस उप महानिरीक्षक बिनोद सिंह ने बीबीसी के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है कि मारे गए लोगों में सात ब्रिटेन के और पाँच चीन के हैं. सात लोग नेपाल के हैं, जिनमें से तीन चालक … Read more

राज ठाकरे के ख़िलाफ़ दिल्ली में मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र में बिहारियों को ‘घुसपैठिया’ करार देने वाले मुंबई के मराठी नेता राज ठाकरे के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. गुरूवार को दिल्ली के एक मेट्रोपोलीटिन मजिस्ट्रेट नीरज गौर ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया था कि वो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करे क्योंकि … Read more

डेनमार्क के राजदूत पहुंचे जयपुर मेट्रो ट्रैक रूट

भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन, कॉमर्शियल काउंसलर लार्स क्रिस्टीन्सन के साथ आज जयपुर मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य देखने जयपुर आए। उन्होंने मेट्रो स्टेशनों, ट्रैक और यहां चल रहे की जानकारी ली। राजदूत ने मानसरोवर में निर्माणधीन मेट्रो रेल डिपो के काम में खास रुचि दिखाई। डीएमआरसी के डिप्टी चीफ इंजीनियर अनिल … Read more

विस चुनाव पर आज चर्चा करेंगे संघ और भाजपा

राजस्थान भाजपा के नेता और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी शुक्रवार को राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में होने वाले इस विचार मंथन में चुनाव अभियान एवं चुनाव प्रचार में संघ स्वंयसेवकों की जिम्मेदारी सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। शुक्रवार … Read more

error: Content is protected !!