सेंसेक्स 71 अंक लुढ़का, शेयर बाजार बंद

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी का असर भारतीय शेयर बाजारों में भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 70.99 अंक नीचे 17,657.21 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी 17.40 अंक लुढ़ककर 5362.95 अंकों पर बंद हुआ।

दोपहर 1.03 बजे बीएसई सेंसेक्स 33.79 अंक नीचे 17,694.66 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 10.40 अंक लुढ़ककर 5369.95 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

‌इंडिया बुल्स, ऑप्टो सर्किट्स, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, बीपीसील, ऑयल इंडिया सहित कई नामचीन कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आईडीएफसी, सिप्ला और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

सुबह 9.15 बजे बीएसई सेंसेक्स 8.98 अंक नीचे 17,719.22 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 2.00 अंक लुढ़ककर 5378.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

इधर एशियाई बाजारों में सुस्ती देखी गई है। शंघाई कंपोजिट में 2,119 के स्तर पर सपाट कारोबार हो रहा है। वहीं कोस्पी इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

error: Content is protected !!