शेयर बाजारों में गिरावट का रुख, रुपया कमजोर

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.16 बजे 83.87 अंकों की गिरावट के साथ 18,720.88 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 31.05 अंकों की गिरावट के साथ 5,677.00 पर कारोबार करते देखे गए।

इस बीच, विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया आज अमेरिकी मुद्रा की तुलना में पाच पैसे टूटकर 52.73 रुपये प्रति डॉलर दर्ज किया गया। कारोबारियों ने बताया कि विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने और शेयर बाजार के कमजोर खुलने से रुपया कमजोर हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77.65 अंकों की गिरावट के साथ 18,727.10 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.35 की अंकों की गिरावट के साथ 5,681.70 पर खुला।

error: Content is protected !!