आदि गोदरेज, त्यागराजन को पद्म भूषण

उद्योगपति आदि गोदरेज और रामामूर्ति त्यागराजन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण के लिए चुना गया है।

दलित उद्यमी कल्पना सरोज, वीएलसीसी संस्थापक वंदना लूथऱा और राजश्री समूह के राजश्री पथी को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।

आसाम के जाने-माने चाय व्यावसायी हेमेंद्र प्रसाद बरुआ और दलित भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मिलिंद कांबले को भी पद्मश्री के लिए चुना गया है।

error: Content is protected !!