ब्रोकर ने दिया धोखा, अब क्या रास्ते हैं आपके पास

broker-fraud-what-you-must-knowआप ब्रोकर के जरिये ही शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। लेकिन यदि यही ब्रोकर आपके साथ धोखा करने लगे तो? निवेशकों की बिना इजाजत लिए ब्रोकर ने उनके लिए ट्रेडिंग की और घाटा उन्हें सहना पड़ा। बिना इजाजत के ब्रोकर ने निवेशक के पोर्टफोलियो से शेयर बेच डाले।

सबसे पहले तो ध्यान रहे कि आप बाजार नियामक सेबी के पास पंजीकृत ब्रोकर्स के जरिये ही निवेश करें। सबसे पहले अपने ब्रोकर से कड़े शब्दों में इसकी शिकायत करें और अपनी गलती सुधारने को कहें।

इसके बाद आप डिपॉजिटरी यानी एनएसडीएल अथवा सीएसडीएल के पास जाएं। यदि शिकायत न सुलझे तो आप स्टॉक एक्सचेंज या फिर सेबी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

error: Content is protected !!