फिच ने घटाई ब्रिटेन की रेटिंग

fitch-cuts-british-bond-rating-from-aaaलंदन। प्रमुख ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने ब्रिटेन की साख घटा दी है। एजेंसी ने इस देश की रेटिंग एएए (सबसे सुरक्षित) से घटाकर एए-प्लस (कम सुरक्षित) कर दी है। एजेंसी ने कमजोर आर्थिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

रेटिंग में इस कमी के साथ फिच ने ब्रिटेन का रेटिंग आउटलुक दोबारा स्थिर कर दिया है। ब्रिटेन को यह दूसरा झटका लगा है। फिच से पहले मूडीज ने भी फरवरी में ब्रिटेन की रेटिंग घटाई थी।

वहीं, एक और प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने साख में कटौती की आशंका जताई है।

फिच के मुताबिक, रेटिंग में कटौती के बावजूद ब्रिटेन की मजबूत अर्थव्यवस्था को देखते हुए रेटिंग आउटलुक स्थिर किया गया है। इस खबर के आने के बाद डॉलर के मुकाबले पौंड में गिरावट देखी गई।

फिच के इस कदम से ब्रिटेन की कंजरवेटिव सरकार को धक्का पहुंचेगा। 2010 में सत्ता में आने के बाद डेविड कैमरन की सरकार लगातार खर्चो में कटौती के जरिये अर्थव्यवस्था को संभालने और बढ़ते राजकोषीय घाटे को कम करने में जुटी है।

error: Content is protected !!