राठौड़ ने कार्यभार संभाला

अजमेर, 18 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सचिव प्रशासन पद पर सोमवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़-प्रथम ने कार्यभार संभाल लिया। श्रीमती मेघना चैधरी ने उन्हें कार्यभार संभलाया। अजमेर जिले के मूल निवासी श्री राठौड मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् अलवर के पद से डिस्काॅम में आए हैं। … Read more

बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावी निरीक्षण करें -गेरा

अजमेर, 18 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा ने विद्युत चोरी रोकथाम के लिए निगम के सतर्कता दलों को निर्देश दिए है कि वे बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा लोगांे में बिजली चोरी नहीं करने के लिए जागरूकता भी पैदा करें। प्रबंध निदेशक सोमवार … Read more

अजमेर जिले के बीर शिविर में बीस साल बाद खुला नामान्तरकरण

अजमेर 18 मई। अजमेर जिले के बीर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व  लोक अदालत अभियान के तहत आज आयोजित “न्याय आपके द्वार“   शिविर में एक काश्तकार नाहरा का बीस वर्ष पश्चात नामान्तरकरण खुला । जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक व अतिरिक्त कलक्टर श्री किशोर कुमार की उपस्थिति में अजमेर उपखण्ड अधिकारी श्री संजय माथुर … Read more

लोकायुक्त ने की किशनगढ पंचायत समिति में जनसुनवाई

अजमेर, 18  मई। लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री एस.एस.कोठारी ने कहा कि अधिकारी संवेदनशील होकर पारदर्शिता, ईमानदारी व समयबद्ध ढंग से समस्याओं का निराकरण करें तो शिकायतों  का अम्बार अपने आप ही  समाप्त हो जाएगा। उन्होंने आम आदमी और गैर सरकारी संगठनों से अपील की कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करें। लोकायुत भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत … Read more

राजस्व लोक अदालत अभियान का शुभारंभ

अजमेर जिले में ‘न्याय आपके द्वार’ः ग्राम पंचायतवार शिविर आयोजित         अजमेर, 18 मई। राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण कर काश्तकारों व आमजन को लाभान्वित करने हेतु आज जिले की 9 ग्राम पंचायतों पर राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शिविर आयोजित किए। शिविर के दौरान काश्तकारों की नामान्तरकरण, भूमि विभाजन, सीमा … Read more

पेयजल परिवहन की व्यवस्था करें- किशोर कुमार

पानी, बिजली, सफाई व स्वास्थ्य संबंधी साप्ताहिक बैठक आयोजित अजमेर, 18 मई। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने कहा कि जिले में पेयजल परिवहन संबंधी विभागीय प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण कर पेयजल परिवहन की सुचारू व्यवस्था की जानी चाहिए। श्री कुमार आज जिला कलेक्टेªट सभागार में पानी, बिजली, सफाई व स्वास्थ्य संबंधी साप्ताहिक बैठक … Read more

मेघना चौधरी ने शिक्षा बोर्ड सचिव पद का कार्यभार संभाला

अजमेर 18 मई। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव पद का कार्यभार सोमवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती मेघना चौधरी ने संभाल लिया। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि बोर्ड परीक्षाओं में प्रविष्ट हुए लाखों विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का वास्तविक मूल्यांकन कर शीघ्र परीक्षा परिणाम जारी … Read more

कालीचरण सरॉफ को माफी मांगनी चाहिए

राजस्थान के उच्च शिक्षामंञी कालीचरण सरॉफ जिस प्रकार का बेतुका बयान दिया है युथ कांग्रेस नेता मनीष सेन बयान की निन्दा करते हुऐ कहा की जिस प्रकार शिक्षामंञी ने युथ कांग्रेस व एनएसयुआई कायॅकतॉओ को गुण्डोँ की जमात है और कायॅकतॉओ को असामाजिक तत्वोँ जमावडा बताया इस पर युथ कांग्रेस नेता कहा कि सरॉफ को … Read more

स्वच्छ छवि और ईमानदार व्यक्ति बने पार्षद

अगस्त माह में होने वाले अजमेर नगर निगम के चुनावों में इस बार स्वच्छ छवि व ईमानदार व्यक्तियों को ही पार्षद बनना चाहिए। राजनीतिक दलों के पार्षदों द्वारा अपने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम से ही निगम में ही ठेकेदारी करने से हालात बेहद खराब हो गए है। शहर के जागरूक व्यक्तियों की संस्था ‘हम … Read more

यूथ एक्टिंग वर्कशॉप का ऑडिशन हुआ, उद्घाटन 20 को

अजमेर / नाट्यवृंद थियेटर एकेडमी एवं लायनेस क्लब अजमेर सर्व उमंग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 20 मई से 30 मई 2015 तक आयोजित होने वाली ग्रीष्मकालीन ‘यूथ एक्टिंग वर्कशॉप‘ (युवा अभिनय कार्यशाला) के लिए रविवार 17 मई को वैशाली नगर स्थित टर्निंग पाइंट स्कूल में ऑडिशन लिया गया। ऑडिशन में 40 से अधिक युवक … Read more

राजगढ़ धाम पर नशा त्यागने उमड़ा भक्तो का जन सैलाब

अजमेर 17 मई। गांव राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर मुख्य उपासक श्री चम्पालाल जी महाराज ने रविवार को प्रातःकाल 3.00 बजे बाबा भैरव, माँ कालिका और मनोकामना पूर्ण स्थम्भ की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात प्रदेशभर से आये सभी श्रद्वालुओ को मन्दिर परिसर में प्रवेश दिया गया। रविवार को सहायक आयुक्त देवस्थान कृष्ण कुमार … Read more

error: Content is protected !!