श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था की कार्यकारिणी घोषित

अजमेर 16 नवंबर ( ) अग्रवाल समाज की प्रमुख संस्था श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को संस्था की कार्यकारिणी घोषित कर दी है, उल्लेखनीय है कि गत 20 अक्टुबर को संपन्न हुए संस्था की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव में शैलेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष, अजय अग्रवाल सचिव व अगम … Read more

मीनू स्कूल के बच्चों ने राज्य स्तरीय बोची प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया अजमेर का मान

राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था द्वारा संचालित मीनू स्कूल, चचियावास के बच्चों ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक सेवा दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय बोची प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था की मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता का आयोजन विशेष … Read more

देवनानी का सिंगापुर दूतावास में अभिनंदन

भारत और सिंगापुर की रीति नीति पर चर्चा दोनों देशों के मध्य खुली हैं अनेक संभावनाएं अजमेर, 15 नवंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का शुक्रवार को सिंगापुर स्थित भारत के दूतावास में अधिकारियों ने अभिनंदन किया। सिंगापुर में भारत के हाई कमिश्नर श्री शिल्पक अम्बुले ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दूतावास पहुंचने पर श्री … Read more

डॉ सुनील लारा ने नांदेड़ में राहुल गांधी जी से की मुलाकात

डॉ सुनील लारा ने नांदेड़ में राहुल गांधी जी की सभा में राहुल गांधी जी से मुलाकात कर उनसे संगठनात्मक चर्चा की वह उन्होंने राहुल गांधी को अजमेर आने का न्योता भी दिया और राहुल गाँधी ने जल्द अजमेर आने का आश्वाशन दिया। डॉ सुनील लारा ने राहुल गांधी जी से अजमेर के युवाओं के … Read more

बड़ा धड़ा पंचायत की साधारण सभा में प्रदीप पाटनी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया

दिनांक 14 नवंबर की रात्रि को 9:00 बजे श्री बीस पंथी अजमेरी आम्नाय पंचायत बड़ा धड़ा की साधारण सभा में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए जिसमें श्री प्रदीप पाटनी को अध्यक्ष के रूप में आगामी 2 वर्षों के लिए चुन लिया गया इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप पाटनी ने सभा में विगत वर्षों में पंचायत … Read more

त्योहारों के दौरान 1 लाख 70 हज़ार ट्रेनों के फेरों के अलावा 7,700 विशेष ट्रेनों का संचालन किया

*त्योहारों के दौरान रेलवे ने एक लाख सत्तर हज़ार ट्रेनों के फेरों के अलावा 7,700 विशेष ट्रेनों का संचालन किया :- जया वर्मा सिन्हा, चेयरमैन एवं सीईओ रेलवे बोर्ड* भारतीय रेल, महज़ एक अदद इंजन और डेढ़ दर्जन डिब्बों से लैस गाड़ी नहीं, घर परिवार से दूर जीविकार्जन कर रहे हमारे श्रमिकों, किसानों, जवानों और … Read more

अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित होगा पुष्कर- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

अजमेर 15 नवंबर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर पशु मेला प्रतिवर्ष पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा। केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी होगा। उप … Read more

उ.प.रे. भारत स्काउट्स एव गाइड्स का राज्य स्तरीय प्राथमिक सहायता कोर्स का आयोजन

उ.प.रे. भारत स्काउट्स एव गाइड्स का राज्य स्तरीय प्राथमिक सहायता कोर्स का आयोजन अजमेर मंडल द्वारा पश्चिम रेलवे के राज्य प्रशिक्षण केंद्र घोलवड में दिनांक 14 से 18 नवम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है । उक्त कोर्स में उ.प.रे. से स्टाफ सहित कुल 39 प्रतिभागी भाग ले रहे है। जिसमे दादर नागर हवेली … Read more

किसान वर्ग का संगठित रहना राष्ट्रवाद के लिए ज़रूरी- उपराष्ट्रपति

अजमेर, 14 नवम्बर। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को पुष्कर में आयोजित 105 वें राष्ट्रीय जाट अधिवेशन में कहा कि किसानों को कृषि उत्पादों के विपणन पर भी ध्यान देना चाहिए। श्री धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि किसान समुदाय को बाँटने की साजिश करने के प्रयासों को सब मिलकर रोक सकते हैं। … Read more

उर्स के दौरान विशेष रेल गाड़ियों संचालन व व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक

हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी 813वां वार्षिक ख्वाजा उर्स मेला जो कि अजमेर में सभंवतः दिनांक 09.01.2025/10.01.2025 तक चलेगा, मेले के दौरान विशेष रेल गाड़ियों के चलाने एवं उनके रखरखाव एवं विशेष रेल गाड़ियों की समय सारणी व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में मण्डल रेल कार्यालय अजमेर के सभा कक्ष में वरिष्ठ मण्डल … Read more

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग व अन्य स्टाफ सम्मानित

गत माह की भांति इस माह भी अक्टूबर 2024 में अजमेर मंडल में विशेष सेवाओं व सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ व अन्य वाणिज्य स्टाफ को आज मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बीसीएस चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती मोनिका यादव भी उपस्थित थी। … Read more

error: Content is protected !!