एक नजर में बिजनेस न्यूज: एचसीएल को मिला छत्तीसगढ़ से बड़ा ऑर्डर

नई दिल्ली। आइटी कंपनी एचसीएल इंफोसिस्टम्स छत्तीसगढ़ सरकार को 14,000 लैपटॉप की आपूर्ति करेगी। कंपनी ने बताया कि राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज छात्रों को लैपटाप बांटने के लिए जारी किया गया टेंडर एचसीएल ने जीता है। इन लैपटॉप में दो जीबी रैम, 500 जीबी हार्ड डिस्क और वाई-फाई समेत विभिन्न फीचर दिए जाएंगे। … Read more

जांच में सामने आई निजी बैंकों में हुई गड़बड़ियां

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की ऑडिट रिपोर्ट में आइसीआइसीआइ, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के कामकाज में अनियमितताओं की पुष्टि हो गई है। न्यूज पोर्टल कोबरा पोस्ट के स्टिंग में इन बैंकों पर काले धन को सफेद करने और मनी लांड्रिंग के आरोप लगे थे। आरबीआइ ने अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को सौंपी हैं। इस … Read more

अब पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली। संगठित क्षेत्र के पांच करोड़ से ज्यादा कर्मचारी इस साल एक जुलाई से ईपीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वे नौकरी बदलने पर अपने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते को भी इसी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ट्रांसफर करा सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अंशदाताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के … Read more

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 74 अंक बढ़ा

मुंबई। साफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टीसीएस के उत्साहजनक चौथी तिमाही के परिणाम के बाद फंडों की चुनिंदा लिवाली से देश के शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान तेजी देखी जा रही है। उधर, एशियाई बाजार में गिरावट का दौर देखा जा रहा है। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 0.40 … Read more

गिर तो गया सोना..पर होश में ही रहना

नई दिल्ली। सोने के प्रति हमारा आकर्षण किसी से छिपा नहीं है। इस पीली धातु को खरीदने का हम लोग बहाना तलाशते हैं। इसीलिए दुनिया में सोने के सबसे बड़े आयातक का तमगा हमारे नाम है। इसकी कीमतें मंगलवार को दो साल के अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। ऐसे में कई लोग निवेश के … Read more

टाटा पावर को दाम बढ़ाने की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय बिजली नियामक आयोग (सीईआरसी) ने टाटा पावर को बिजली कीमतों में इजाफा करने की अनुमति दे दी है। कंपनी ने कोयले की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के बाद कीमत बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। सीईआरसी ने कंपनी के गुजरात स्थित मुंद्रा प्लांट से बिजली खरीद रहे राज्यों से एक विशेषज्ञ समिति बनाकर … Read more

एक नजर में बिजनेस न्यूज: पीएसयू का टर्नओवर हुआ 383 अरब डॉलर

बेंगलूर। देश की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) का टर्नओवर वित्त वर्ष 2011-12 में 383 अरब डॉलर हो गया। ग्लोबल सलाहकार फर्म जिन्नॉव के एक अध्ययन के मुताबिक, टर्नओवर में 2009 के मुकाबले 11 फीसद का उछाल आया है। पीएसयू में 14 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। देश की 40 फीसद पीएसयू विनिर्माण … Read more

25 हजार पर आया सोना, इन पांच वजहों से फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली। लगातार तीन दिनों से सोने की कीमत में भारी गिरावट के कारण बाजार सहम उठा है। बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा गिरावट ने पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वायदा बाजार में पीली धातु की कीमत 25,270 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर जा पहुंचा है। विशेषज्ञों का मानना … Read more

क्रिसिल ने घटाया विकास अनुमान

मुंबई। प्रमुख रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाकर छह फीसद कर दिया है। इससे पहले एजेंसी ने 6.4 फीसद की वृद्धि दर का अनुमान लगाया था। ऊंची ब्याज दरों, खपत में कमी और खनन एवं अन्य परियोजनाओं की मंजूरियों में देरी के चलते विकास … Read more

पीपीए के बिना भी आपूर्ति समझौते करे कोल इंडिया

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) को एनटीपीसी समेत सभी बिजली कंपनियों से जल्द से जल्द ईधन आपूर्ति समझौते (एफएसए) करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने कहा कि कोल इंडिया इसके लिए बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) का इंतजार न करे। पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बिजली उत्पादकों को … Read more

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़का

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में भारी गिरावट के बीच स्टॉकिस्टों ने सोने और चांदी में जमकर बिकवाली की। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में सोमवार को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट जारी रही। इस दिन पीली धातु 750 रुपये और लुढ़ककर 15 माह के निचले स्तर 27 हजार 600 रुपये प्रति … Read more

error: Content is protected !!