शीर्ष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 31,804 करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 31,804.38 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट में मुख्य योगदान एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी आईटीसी का रहा। सप्ताह के दौरान अकेले आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में 10,969 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसके अलावा टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एसबीआई, एनटीपीसी, इन्फोसिस … Read more

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान चांदी टूटी, सोना मजबूत

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चार दिन कारोबार हुआ। वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के अंत में मौजूदा निचले सतर पर लिवाली के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई। जबकि लिवाली समर्थन के अभाव में चांदी की कीमतों में गिरावट आई। बुधवार और गुरुवार को ‘विश्वकर्मा और भैय्या दूज’ के कारण … Read more

बगैर आइडी प्रूफ के भी खुलेगा बैंक खाता

गरीब परिवारों के लिए बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया को और सरल कर दिया गया है। रिजर्व बैंक के नए निर्देशों के तहत अब इसके लिए किसी प्रकार का आइडी पू्रफ यानी पहचान का प्रमाण नहीं मांगा जाएगा। सादे कागज पर दी गई जानकारी पर ही बैंक को खाता खोलना होगा। शून्य जमा राशि [जीरो … Read more

नौ के बाद ‘नो सिम’

बीएसएनएल हो या रिलायंस या फिर अन्य कोई कंपनी। अब कंपनियां किसी भी उपभोक्ता को नौ से ज्यादा मोबाइल सिम नहीं दे सकेंगी। उपभोक्ता को नया सिम लेने के लिए पुराने सभी मोबाइल नंबर का डिटेल फॉर्म पर भरना होगा। अगर उपभोक्ता इस डिटेल को फर्जी या फिर गलत भरता है तो न सिर्फ उनका … Read more

ब्रिटिश पेट्रोलियम पर लगा 24 हजार करोड़ का जुर्माना

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम पर 24 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। यह पैसा अगले पांच साल में कंपनी को देना होगा। घटनाक्रम के जानकार सूत्र ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वह इस बारे में आधिकारिक रूप से बात करने को अधिकृत नहीं … Read more

फिक्स्ड रेट पर होम लोन से इंकार नहीं करेंगे बैंक

लगभग एक दशक से फिक्स्ड रेट पर होम लोन देने से कन्नी काट रहे बैंकों को अब ऐसी कर्ज स्कीमों को बढ़ावा देना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में बैंक फ्लोटिंग रेट पर होम लोन लेने वाले ग्राहकों से थोड़ी-बहुत पेनाल्टी लेकर उन्हें फिक्स्ड दर पर यह सुविधा दे सकते हैं। भारतीय रिर्जव बैंक … Read more

दिवाली पर भी गायब रही बाजार से रौनक

दीपावली पर दलाल स्ट्रीट में हुआ मुहुर्त कारोबार निवेशकों में कोई उम्मीद नहीं जगा पाया। संवत 2069 के पहले दिन मंगलवार की शाम आयोजित सवा घंटे के विशेष सत्र में मुनाफावसूली का बोलबाला रहा। इसकी वजह से बाजार में तीन सत्रों से जारी गिरावट बरकरार रही। इस दिन बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 51.47 … Read more

ऊंची कीमत के कारण विफल रही 2-जी की नीलामी : सीओएआई

दूरसंचार उद्योग ने 2-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के प्रति कंपनियों के उदासीन रवैये के लिए सरकार द्वारा तय ऊंची आरक्षित कीमत को जिम्मेदार ठहराया है। जीएसएम कंपनियों के संगठन सीओएआई ने एक बयान में कहा है, अनेक कारणों में से एक स्पष्ट रूप से ऊंचा आरक्षित मूल्य है जिसका बाजार की वास्तविकता से कोई लेना … Read more

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी

बंबई शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट का रुख रहा और कोषों व छोटे निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स 168 अंक नीचे 18,451.33 अंक पर खुला। वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच निवेशकों ने आईटी, एफएमसीजी और हेल्थकेयर शेयरों में बिकवाली की। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी … Read more

बराक ओबामा धनी व्यक्तियों को नहीं देंगे टैक्स में छूट

राजकोषीय स्थिति को मजबूत करने को लेकर गंभीर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विपक्षी रिपब्लिकन सांसदों को बताया कि वह वित्तीय संकट टालने के लिए समझौता करने को तैयार हैं, लेकिन वह धनी व्यक्तियों पर ऊंचा कर लगाने के मुद्दे पर नहीं झुकेंगे। हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में दोबारा चुने गए ओबामा ने … Read more

बिहार में मांग से 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी दोबारा शुरू

2जी स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी का दूसरा दिन बुधवार सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ। बिहार दूरसंचार सर्किल में स्पेक्ट्रम के लिए मांग बढ़ी है। दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने पूछे जाने पर कहा, हां, आठवां दौर प्रगति पर है। सरकार प्रत्येक सर्किल में 1.25 मेगाहर्ट्ज वाले स्पेक्ट्रम के आठ ब्लॉकों की नीलामी कर रही … Read more

error: Content is protected !!