स्मार्ट सिटी व सार्थक विजन डॉक्यूमेंट संबंधी बैठक कल

अजमेर, 9 दिसम्बर। अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने हेतु सार्थक विजन डॉक्यूमेंट बनाने संबंधी बैठक अतिरिक्त मुंख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विकास की अध्यक्षता में कल 10 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित होगी।

एक ही बिल व्यवस्था 15 दिसम्बर से

अजमेर, 9 दिसम्बर। कोषाधिकारी अजमेर के अनुसार समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को सूचित किया गया है कि ऑनलाईन बिल प्रक्रिया के तहत राजकीय भुगतानों हेतु एक ही बिल बनाकर कोषालय व उप कोषालय को प्रेषित करेंगे। उल्लेखनीय है कि ऑनलाईन बिल प्रक्रिया के तहत अब ई.सी.एस. व एन.ई.एफ.टी. के अलग-अलग बिल नहीं बनाए जाएंगे।

राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक कल

अजमेर, 9 दिसम्बर। सदस्य सचिव, राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के अनुसार राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी जवाहर लाल नेहरू अस्पताल एवं राजकीय महिला चिकित्सालय की बैठक संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर की अध्यक्षता में कल 10 दिसम्बर को अपरान्ह् 3 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित होगी।

20 सूत्रीय कार्यक्रम द्वितीय स्तर समिति की बैठक 18 दिसम्बर को

अजमेर। मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती बीना वर्मा के अनुसार 20 सूत्रीय कार्यक्रम द्वितीय समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. आरूषि ए. मलिक की अध्यक्षता में आगामी 18 दिसम्बर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।

राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक 10 दिसम्बर को

अजमेर। सदस्य सचिव, राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के अनुसार राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी जवाहर लाल नेहरू अस्पताल एवं राजकीय महिला चिकित्सालय की बैठक संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर की अध्यक्षता में आगामी 10 दिसम्बर को अपरान्ह् 3 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित होगी।

चिकित्साधिकारियों व कोडर्स का प्रशिक्षण 24 दिसम्बर को

अजमेर। जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अनुसार वर्ष 2014-2015 के दौरान मृत्यु के कारणों का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण योजना के तहत जिले के चिकित्साधिकारियों एवं कोडर्स का प्रशिक्षण 24 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से इन्डोर स्टेडियम पटेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

अजमेर में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का शुभारम्भ 8 से

अजमेर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा स्वच्छ राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर. मीना ने बताया कि अजमेर में भी कल 8 दिसम्बर से स्वच्छ राजस्थान अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। जो आगामी … Read more

जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान बैठक 11 दिसम्बर को

अजमेर, 6 दिसम्बर। जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान बैठक का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. आरूषि ए. मलिक की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर को प्रात: 10 से सांय 6 बजे तक कलेक्टे्रट सभागार में होगा।

जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 11 दिसम्बर को

अजमेर, 6 दिसम्बर। नेहरू युवा केन्द्र जिला युवा समन्वयक चौधरी धर्मपाल सिंह के अनुसार नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. आरूषि ए. मलिक की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर को सांय 5 बजे कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित होगी।

रेन बसेरों व आश्रय स्थलों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे

अजमेर, 5 दिसम्बर। जिले में असहाय, बेघर, बेसहारा, वृद्घ एवं बच्चों को सर्द ऋतु से बचाव हेतु नगरीय निकायों को रेन बसेरों व आश्रय स्थलों में व्यवस्थाएं व सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए है। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री बंशीलाल मीणा के अनुसार जिले के नगरीय निकायों द्वारा संचालित रेनबसेरों व आश्रय स्थलों … Read more

जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान बैठक 11 दिसम्बर को

अजमेर, 5 दिसम्बर। जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान बैठक का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. आरूषि ए. मलिक की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर को प्रात: 10 से सांय 6 बजे तक कलेक्टे्रट सभागार में होगा।

error: Content is protected !!