मेघवंश स्वाभिमान महासम्मेलन 15 जून को

नीम का थाना: मेघवंश स्वाभिमान महासम्मेलन सँयोजक मण्डल के तत्वाधान में अपने सवैंधानिक अधिकारों के साथ-साथ मेघवंश समाज के मान -सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा तथा मेघवंश समाज की एकता कायम करने के लिए समाज को जागरुक करने उद्देश्य से 15जून को सभांग स्तरीय ‘मेघवंश स्वाभिमान महासम्मेलन’ नीमकाथाना के नेहरु पार्क  में आयोजित किया जायेगा. विशाल … Read more

सहकारिता राज्य मंत्री अजय सिंह डेगाना में करेंगे जनसुनवाई

अजमेर 3 जून। सहकारिता राज्य मंत्री श्री अजय सिंह कल 4 जून को दोपहर 1.30 बजे नागौर जिले के डेगाना में स्थित पुन्दलौता में जनसुनवाई करेंगे। वे सायं 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

बाट-माप पुन: सत्यापन शिविर प्रारंभ

अजमेर। सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान जिला उद्योग केन्द्र श्री वाई. एन. माथुर के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति मदनगंज किशनगढ के व्यापारियों हेतु तेजाजी चौक मदनगंज किशनगढ में 3 जून से बाट-माप पुन: सत्यापन शिविर प्रारंभ किया गया है। श्री माथुर के अनुसार मदनगंज किशनगढ क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के समस्त किराणा व्यापारी, … Read more

राजकीय लेन-देन उपकोष पुष्कर के माध्यम से होंगे

अजमेर। कोषाधिकारी अजमेर श्री लखपत मीना के अनुसार तहसील पुष्कर के कार्यक्षेत्र में अवस्थित भू-अभिलेख निरीक्षक वृत पुष्कर, कडैल एवं पटवार मंडल पुष्कर गनाहेडा, तिलोरा, किशनपुरा, गोयला, नान्द, लेसवा, कडैल, मझेवला, देवनगर, कानस, खोरी, होकरा के अन्तर्गत राजस्थान सरकार के कार्यालयों के समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों के राजकीय लेन-देन उपकोष पुष्कर के माध्यम से होंगेे। श्री … Read more

स्वरोजगार हेतु ऋण आवेदन पत्र आमंत्रित

अजमेर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकार निगम लिमिटेड द्वारा वर्ष 2014-15 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सफाई कर्मचारी वर्ग के युवक युवतियों को स्वरोजगार हेतु निगम की विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण देने के लिए आगामी 31 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। परियोजना प्रबंधक अनुसूचित जाति विकास … Read more

1310 रोगियों को पिलाया नि:शुल्क काढ़ा

अजमेर। गंज स्थित श्री गुलाबचन्द रामप्यारी पलोड़ राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय में दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सोमवार को सम्पन्न हुआ। चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. नवाजुल हक ने बताया कि शिविर में स्वाइन फ्लू एवं जोड़ों के दर्द के 1310 रोगियों को काढ़ा पिलाया गया। शिविर में डॉ. लूना माथुर, डॉ. महबूब अख्तर, नर्स … Read more

ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर में शिविर

अजमेर- सिन्धु सभ्यता व संस्कृति को बचाने के लिए राज्य भर में शिविर लगाये जा रहे हैं, जिसमें सिन्धी शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कलवाणी ने कहा कि  सिन्धी विषय लेकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सिन्धी विषय की पुस्तकों का प्रकाशन पाठय पुस्तक मण्डल व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से करवाया जाये । भारतीय … Read more

हाथकरघा डिप्लोमा में आवेदन 10 जून तक

अजमेर। भारतीय हाथकरघा प्रोद्यौगिकी संस्थान राधाकृष्णापुरम चौपासनी चौखा रोड जोधपुर में तीन वर्षीय हाथकरघा एवं वस्त्र प्रोद्यौगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र सिविल लाईन्स से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि डिप्लोमा में … Read more

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन

अजमेर। जिला निर्वाचन विभाग ने अजमेर जिले के पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त स्थानों के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया है। इस प्रारूप पर 6 जून तक आपत्तियां, नाम जुड़वाना, नाम हटवाना एवं संशोधन के दावे प्रस्तुत किए जा सकते है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला … Read more

राजस्व ग्रामों में सम्पर्क अभियानों के तहत चौपालों का आयोजन

अजमेर। अजमेर जिले में ग्रामीणों की समस्याएं जानकर उनके निस्तारण, सरकारी कार्यों की गुणवत्ता की जांच, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्पर्क अभियान के दूसरे दिन विभिन्न ग्रामों में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कई जगह ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। इन … Read more

दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

अजमेर। राजकीय आर्युवैदिक एवं यूनानी चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. नवाजुलहक के अनुसार आगामी एक व 2 जून को प्रात: 9 से सांयकाल 3 बजे तक श्री गुलाबचन्द रामप्यारी पलोड राजकीय आर्युवैदिक यूनानी चिकित्सालय गंज में स्वाइन फ्लू एवं जोड़ों के रोगो के लिए काढ़ा पिलाया जाएगा।

error: Content is protected !!