सातवें वेतन आयोग के अध्यक्ष 31 को पुष्कर आएंगे

अजमेर। सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) श्री ए.के. माथुर आगामी 31 मार्च को प्रात: जोधपुर से रवाना होकर 11 बजे पुष्कर आएंगेे तथा 1 अप्रेल को प्रात: 8 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

लोकायुक्त एस.एस. कोठारी शिकायत सुनेंगे

अजमेर। राज्य के लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री एस.एस. कोठारी 28 मार्च को लोक सेवकगण के विरूद्घ की जानी वाली शिकायतें सुनेंगे। कोई भी व्यक्ति लोकायुक्त श्री कोठारी को लोकसेवक के विरूद्घ कल 28 मार्च को प्रात: 11 से 12 बजे तक कलेक्टे्रट के सभागार में शिकायतें प्रस्तुत कर सकता है। प्रस्तुत शिकायत के निर्धारित प्रारूप पर … Read more

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 27 मार्च से शटडाउन लेगा

अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी व नसीराबाद की पेयजल वितरण व्यवस्था बाधित रहेगी अजमेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अजमेर वृत द्वारा 27 एवं 28 मार्च को शटडाउन लिया जाएगा जिससे अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी व नसीराबाद की शहरी क्षेत्रों में जल वितरण व्यवस्था बाधित रहेगी। जल वितरण व्यवस्था 29 मार्च दोपहर पश्चात प्रारम्भ होगी। विभाग … Read more

अजमेर व पुष्कर की पेयजल वितरण व्यवस्था बाधित रहेगी

अजमेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अजमेर नगर खण्ड द्वारा 27 मार्च को प्रातः 11 बजे से 29 मार्च की प्रातः 11 बजे तक 48 घण्टे का शटडाउन लिया जाएगा जिससे अजमेर व पुष्कर शहर की सम्पूर्ण जल वितरण व्यवस्था बाधित रहेगी। विभाग के अधिशाषी अभियंता के अनुसार शटडाउन के दौरान गोयला पम्प हाउस पर … Read more

राजस्थान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

अजमेर। जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने आगामी 30 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए हैं तथा स्पष्ट कहा है कि कार्यक्रमों का आयोजन लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए किए जाए। उन्होंने उप निदेशक पर्यटन … Read more

देहतोरा का कुश्ती दंगल 26 मार्च को

देहतोरा का कुश्ती दंगल २६ मार्च दिन बुधवार को लगेगा। इस दिन देहतोरा गाँव मैं कुश्ती दंगल के साथ साथ मेले का भी आयोजन होगा। ब्रह्मानंद राजपूत ने बताया कि दंगल हमारी प्राचीन सभ्यता की पहचान है। इससे पहलवानों को अखाड़े में जोर आजमाइश कर दमखम दिखाने का मौका मिलता हैं। देहतोरा मैं कुश्ती दंगल … Read more

आर्य मण्डल की बैठक कल 25 मार्च, मंगलवार को

अजमेर। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर सांवरलाल जाट को अजमेर संसदीय क्षेत्र से भा.ज.पा. प्रत्याक्षी घोषित होने पर आर्य मण्डल की बैठक कल 25 मार्च, मंगलवार को सायं 05 बजे अजयनगर स्थित महादेवी मेंशन सतसंग भवन में रखी गयी है। इस बैठक की मुख्य वक्ता दक्षिण क्षेत्र की विधायिका श्रीमती अनिता भदेल, शहर जिलाध्यक्ष … Read more

गोरबंध का आयोजन 29 मार्च को

अजमेर। उत्सव मंच द्वारा राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को शाम 7 बजे इण्डोर स्टेडियम पर सांस्कृतिक संध्या गोरबंध 2014 का आयोजन किया जाएगा।

महिला इंजीनियंरिग कॉलेज की 155 छात्राओं का चयन

अजमेर। राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय में 21 व 22 मार्च को निजी क्षेत्र की साफ्टवेयर कम्पनी री इंस्पायर द्वारा लिए गए साक्षात्कार में महाविद्यालय की 155 छात्राओं का चयन किया गया। जिन्हें 3.8 से 4 लाख तक का पैकेज दिया जाएगा। चयनित छात्राओं में व्यवसाय प्रबंधन में इंजीनियरिंग की 86, एमबीए की 4, तकनीकी क्षेत्र … Read more

कडैल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 250 रोगियों की चिकित्सा

अजमेर। सूरजभान मेमोरियल फाउण्डेशन एवं वैशाली हॉस्पिटल अजमेर की ओर से पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम कडैल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें 250 रोगियों की नि:शुल्क चिकित्सा एवं विभिन्न जांच की गई। वैशाली हॉस्पिटल श्री अशोक भार्गव ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में प्रसिद्घ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आर.सी. गुप्ता, डॉ. निर्मल गुप्ता, … Read more

अवैध नावों की रोकथाम हेतु संयुक्त अभियान के निर्देश

अजमेर। संभागीय आयुक्त श्री रामखिलाडी मीणा ने टोंक जिला कलक्टर को निर्देश दिए है कि वे बीसलपुर बांध डूब क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नौकाओं की रोकथाम के लिए संयुक्त जांच अभियान चलाएं और गश्तीदल गठित करें। संभागीय आयुक्त श्री मीणा ने बताया कि राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार नौकाओं, उनके दस्तावेजों एवं … Read more

error: Content is protected !!