र्पयटन विकास समिति की बैठक 10 फरवरी को

अजमेर।  जिला र्पयटन विकास समिति की बैठक आगामी 10 फरवरी को प्रात: 11 बजे कलेक्टे्रट के समिति कक्ष में आयोजित होगी। र्पूव में यह बैठक कल 23 जनवरी को आयोजित की गई थी।

14 फरवरी को विशेष योग्यजनों हेतु मेगा कैम्प

अजमेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री की साठ दिवसीय कार्ययोजना के तहत अजमेर जिले के मूल निवासी विशेष योग्यजनों हेतु आगामी 14 फरवरी को मेगा कैम्प आयोजित किया जाएगा जिसमें कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराएं जाएंगे। विभाग के उपनिदेशक के अनुसार गत तीन वर्षों में कृत्रिम अंग उपकरण, सहायक उपकरण से … Read more

सफाई अभियान की बैठक 27 जनवरी को

अजमेर।  जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आगामी 27 जनवरी को प्रात: 10 बजे विशेष सफाई अभियान के संबंध में कलेक्टे्रट के समिति कक्ष में बैठक आयोजित की गई है।

सेना भर्ती रेली भीलवाड़ा में 3 फरवरी से

अजमेर। सेना भर्ती रेली आगामी 3 फरवरी से रामपाल उपाध्याय स्टेडियम, तिलक नगर भीलवाड़ा में आयोजित होगी। इस रेली में चितौडगढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा व अजमेर जिले के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय के अनुसार 3 फरवरी को चितौडगढ़ व राजसमंद, 4 फरवरी को भीलवाड़ा तथा 5 फरवरी को अजमेर जिले के अभ्यर्थी भाग … Read more

कलक्टर द्वारा उर्स व पुष्कर मेला अवकाश घोषित

अजमेर।  जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने उन्हें प्राप्त शक्तियों के अनुसरण में चांद दिखाई देने की स्थिति में 6 या 7 मई 2014 को उर्स मेला अवकाश तथा 5 नवम्बर 2014 को पुष्कर मेला अवकाश घोषित किया है।

योजना आयोग के सदस्य कल केन्द्रीय विश्वविद्यालय आएंगे

अजमेर। योजना आयोग के सदस्य डॉ. नरेन्द्र जाधव कल 22 जनवरी को किशनगढ़ के निकट स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान आएंगे और वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

सफाई कर्मचारी व स्वच्छकार वर्ग से आवेदन पत्र आमंत्रित

अजमेर। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति, वित्त एवं विकास सहकार निगम द्वारा इलेक्ट्रिक बैट्री चलित रिक्शा योजना तथा सोलर लाईट योजना के दस-दस के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सफाई कर्मचारी व स्वच्छकार वर्ग एवं उन पर आश्रितों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं जो कलेक्ट्रेट स्थित निगम कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है।

भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों का मेडिकल जाँच 23 जनवरी को

अजमेर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री एल.एन. शर्मा के अनुसार सेना भर्ती की बदलती प्रक्रिया तथा भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की नि:शुल्क मेडिकल जाँच के लिए 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे से सैनिक विश्राम गृह में शिविर आयोजित किया गया हैं। भूतपूर्व मेजर डॉ. अमित टांक द्वारा नि:शुल्क जाँच की जाएगी। अन्य जानकारी के … Read more

आमजन के परिवादों का शीघ्र करे निस्तारण-शुक्ला

अजमेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि जनसुनवाई के लिए आने वाले आमजन के परिवादों का शीघ्रता से निस्तारण कर राहत पहुंचाई जानी चाहिए जिससे आमजन में जनसुनवाई के प्रति विश्वास और अधिक प्रगाढ होगा। श्री शुक्ला आज कलेक्टे्रट सभागार में राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम-2012 के तहत आयोजित जनसुनवाई के … Read more

राज्य स्तरीय 55वां रोवर मूट व 41वीं रेंजर मीट

अजमेर। नशा मुक्त-युवा समाज की संकल्पना पर आधारित राज्य स्तरीय 55वां रोवर मूट व 41वीं रेंजर मीट कल 18 जनवरी से प्रारम्भ होगी जो 22 जनवरी तक पुष्कर घाटी में चलेगी। स्काउट व गाइड मंडल प्रशिक्षण केंद्र पुष्कर घाटी के अनुसार राज्य स्तरीय 55वीं रोवर मूट व 41वीं रेंजर मीट के दौरान 18 जनवरी को … Read more

जिले की सात तहसील में विधिक सेवा केन्द्रों की स्थापना

अजमेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अजमेर जिले की सात तालुकाओं (तहसील) में विधिक सेवा केन्द्रों की स्थापना की गई है जिनका औपचारिक रूप से शुभारम्भ आगामी 24 जनवरी को सांयकाल 4.15 बजे किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार पुरोहित के अनुसार ब्यावर तालुका में विकास अधिकारी कार्यालय … Read more

error: Content is protected !!