पुष्कर सरोवर के खरेखड़ी फीडर में पौधारोपण

अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कुमार पलाडा के नेतृत्व में आज प्रात: पुष्कर के खरेखड़ी फीडर में सघन वृक्षारोपण किया और उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाकर उसका रखरखाव करने के आह्वान किया। महावीर इन्टरनेशनल अजमेर और रंगा प्लांटेशन जबलपुर के संयुक्त तत्वाघान में लगभग नौ हजार पौधों के लगाने का आज शुभारम्भ हुआ। … Read more

विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम

अजमेर। विश्व जनसंख्या दिवस पर कल 11 जुलाई को प्रात: 10 बजे जिला परिषद सभागार में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी दिन प्रात: 8 बजे राजकीय सैटेलाईट अस्पताल में विशेष स्वास्थ जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित होगा।

नवजीवन योजना की बैठक

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में कल 11 जुलाई को अपराह्न 5 बजे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की नवजीवन योजना के लिए गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित होगी।

15 जुलाई तक अनुदानित दर पर पशु आहार मिलेगा

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने अजमेर जिले के अभावग्रस्त गांवों के एक लाख दस हजार 519 दुधारू व कृषि योग्य पशुओं को आगामी 15 जुलाई तक अनुदानित दर पर पशु आहार उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है। पूर्व में यह स्वीकृति 30 जून तक के लिए दी गई थी। जिला कलक्टर ने दो … Read more

पुष्कर फीडर पर कल सघन वृक्षारोपण

अजमेर। पुष्कर फीडर पर कल 10 जुलाई को प्रातः साढे दस बजे से सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। जिला प्रशासन व जिला परिषद के अधिकारी, जिला प्रमुख सहित विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, महावीर इन्टरनेशनल के पदाधिकारी वृक्षारोपण करेंगे।

कलेक्ट्रेट में कल कार्यशाला

अजमेर। राजस्थान जनसुनवाई का अधिकार अधिनियम पर कल 10 जुलाई को कलेक्ट्रेट  के सभागार में अपराह्न तीन बजे कार्यशाला आयोजित की गई है जिसमें जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। सेमीनार में वॉल पेन्टिंग और लोक सुनवाई सहायता केन्द्र के बारे में चर्चा की जाएगी।

उत्तरप्रदेश के खनिकर्म मंत्री 10 जुलाई को अजमेर-पुष्कर में

अजमेर। उत्तरप्रदेश के खनिकर्म एवं भूतत्व मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति 10 जुलाई को सांयकाल 6 बजे पुष्कर पहुचेंगे और प्रजापिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करेंगे। 11 जुलाई को प्रात: साढे 6 बजे ख्वाजा साहब की दरगाह की जियारत करने के पश्चात् जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई का कार्यक्रम

अजमेर। विश्व जनसंख्या दिवस पर आगामी 11 जुलाई को प्रात: 10 बजे जिला परिषद सभागार में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी दिन प्रात: 8 बजे राजकीय सैटेलाईट अस्पताल में विशेष स्वास्थ जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित होगा।

संसदीय सचिव कुमावत का कार्यक्राम

अजमेर। संसदीय सचिव श्री ब्रह्मदेव कुमावत कल 9 जुलाई को प्रात: 10 बजे बांदनवाडा, 11 बजे पेडांगा, सायंकाल 6 बजे कुम्हारिया में बी.पी.एल. परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष के चैक वितरित करेंगे। संसदीय सचिव कल दोपहर 12 बजे केन्द्रीय विश्वविद्यालय बांदरसिंदरी  के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

अरविंद अपूर्वा का नागौर से अजमेर तबादला

दैनिक भास्कर नागौर में कार्यरत सीनियर सब एडीटर अरविंद अपूर्वा का अजमेर तबादला हो गया है। अरविंद नागौर में पिछले दो साल से कार्य कर रहे थे। वे यहां सेटेलाइट और सिटी एडीशन देख रहे थे। जल्द ही वे अजमेर में कार्य शुरू कर देंगे। अरविंद अजमेर दैनिक भास्कर में पहले भी करीब तीन साल … Read more

सूचना के अधिकार कार्यकर्ता अग्रवाल की जमानत मंजूर

अजमेर/ राजस्थान हाईकोट की जयपुर बैंच ने सूचना के अधिकार के कार्यकर्ता तरूण अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया। न्यायाधीश प्रशांत कुमार अग्रवाल ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता एडवोकेट विनय पाल यादव की दलीलों को सुनने के बाद यह आदेश पारीत किये। आदेशों में कहा गया है कि आरोपी इस दौरान जांच … Read more

error: Content is protected !!